वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: लड़की ने मात्र 180 मीटर के लिए बुक की कैब, वजह जान खिलखिलाकर हंसने लगा राइडर

Viral Video: आप देख पाएंगे कि लड़की ने मात्र 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए बाइक बुक की थी। इसके बाद राइडर बाइक लेकर लोकेशन पर पहुंचता है। जब राइडर मैप में दूरी देखता है तो सबसे पहले वह हैरान होता है।

Image

मात्र 180 मीटर के लिए कैब (इंस्टाग्राम)

Viral Video: शहरों में जिनके पास अपनी गाड़ी नहीं होती है, वह कार या बाइक बुक करके बड़ी आसानी से अपने गंतव्य स्थान पर जा सकते हैं।ज्यादातर बाइक वही लोग बुक करते हैं, जो अकेले सफर करते हैं। जहां एक तरफ कार की तुलना में बाइक सस्ती होती है, वहीं बड़ी आसानी से गली-मोहल्ले के अंदर चली जाती है। दूसरे शहरों में रहकर जॉब करने वाले लड़के-लड़कियां तो अक्सर ही बाइक बुक करके जाते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की बाइक बुक करती नजर आ रही है।

मात्र 180 मीटर के लिए लड़की ने बुक की कैब

वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि लड़की ने मात्र 180 मीटर की दूरी तय करने के लिए बाइक बुक की थी। इसके बाद राइडर बाइक लेकर लोकेशन पर पहुंचता है। जब राइडर मैप में दूरी देखता है तो सबसे पहले वह हैरान होता है। इसके बाद वह लड़की से इतनी कम दूरी की राइड बुक करने की वजह पूछता है। जब लड़की इसकी वजह बताती है तो राइडर की हंसी छूट जाती है। आप भी इसके पीछे का कारण जान अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो-

दरअसल, जब राइडर हैरान होकर पूछता है कि 'यह कैसी लोकेशन है?' तो लड़की बताती है, 'आगे की गली में कुत्ते रहते हैं, इसलिए कैब बुक की।' यह सुनकर राइडर हंसने लगता है। इसके बाद वह लड़की को डेस्टिनेशन पर छोड़ता है और बुकिंग चार्ज 19 रुपये लेता है। इसके बाद लड़की की राइड खत्म हो जाती है। इस वीडियो को @rohitvlogster नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही पोस्ट में लिखा गया है, 'मैम ने बुक किया कैब सिर्फ 180 मीटर के लिए।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article