King Kobra Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो देखने को मिलता है, जिसे देख लोगों के पसीने छूट जाते हैं। आपने सोशल मीडिया पर किंग कोबरा के कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कई बार किंग कोबरा के शिकार करने का तरीका लोगों की हालत खराब कर देता है। वहीं कई बार विशालकाय किंग कोबरा देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं। इसी बीच एक किंग कोबरा का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
इस वीडियो में एक विशालकाय किंग कोबरा किसी पेड़ की सबसे ऊंची शाखा पर बैठा नजर आ रहा है। आप देख पाएंगे कि किंग कोबरा अपने फन को पूरी तरह फैलाए हुए है और उसका फन पेड़ की शाखा के ऊपर नजर आ रहा है। यह किंग कोबरा घनी हरियाली वाले जंगल में एक ऊंचे पेड़ पर बैठा है। वह बहुत ही खतरनाक मुद्रा में पेड़ की शाखा पर बैठा नजर आ रहा है। हालांकि, इस दौरान वह बेहद ही शांत है। आप वीडियो में किंग कोबरा के फन का आकार देखकर दहल उठेंगे। देखें वीडियो-
आपने आमतौर पर किसी भी सांप को जमीन पर ही रेंगते देखा होगा। हालांकि, यह किंग कोबरा जिस तरह पेड़ की सबसे ऊंचाई पर बैठा है, वह चौंकाने वाला है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि इतना विशालकाय सांप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा है। इस दौरान किंग कोबरा बेहद ही डरावना और हैरतअंगेज लग रहा है। इस वीडियो को Mahesh Salve नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है।
