एजुकेशन

AFCAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू, जानें योग्यता और परीक्षा की तारीख

AFCAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 284 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से afcat.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Image

AFCAT 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। एयरफोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT 2027) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 284 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 12 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 दिसंबर 2026 तय की गई है। वहीं, AFCAT परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2027 को किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपनी उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी शर्तें जरूर जांच लें।

AFCAT 2027: किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन?

इस भर्ती में अलग-अलग ब्रांच के लिए आयु सीमा भी अलग रखी गई है।

ब्रांचनिर्धारित आयु सीमाजन्मतिथि
फ्लाइंग ब्रांच और NCC स्पेशल एंट्री20 से 24 साल2 जनवरी 2004 से 1 जनवरी 2008
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल)20 से 26 साल2 जनवरी 2002 से 1 जनवरी 2008

यह आयु सीमा 1 जनवरी 2028 के आधार पर तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी भर्ती के डिटेल्ड नोटिफिकेशन में दी गई है।

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

AFCAT 2027 के लिए परीक्षा फीस 550 रुपये के साथ GST निर्धारित की गई है। उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन फीस जमा कर सकते हैं। कैश, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

AFCAT 2027 Exam Pattern: ऐसा होगा पेपर

AFCAT की ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। पेपर 300 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग और मिलिट्री एप्टीट्यूड से सवाल आएंगे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और परीक्षा केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की जाएगी।

AFCAT 2027 के लिए कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।

2. होमपेज पर AFCAT 2027 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

4. अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।

5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें।

6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कंंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

7. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एयरफोर्स की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट भी उपलब्ध है। परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article