बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर 18 अक्टूबर के दिन जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी गाड़ी पर कुछ गुंडों ने गोलीबारी की। इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ और उनका ड्राइवर घायल हो गए, जिसके बाद पूरी इंडस्ट्री हिल गई। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले के बाद महाराष्ट्र सरकार और पुलिस हरकत में है और लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस हादसे के बाद से ही हर कोई जैकी श्रॉफ के रिएक्शन का इंतजार कर रहा था, जो आखिरकार सामने आ चुका है। जैकी श्रॉफ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट काली खेती के प्रमोशन के लिए मीडिया के सामने आए, जिसके दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर मुंह से कुछ कहने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने इशारों-इशारों में बेटे टाइगर पर हुए हमले पर चुप्पी तोड़ी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस में पुलिस को मिली पांच आरोपियों की कस्टडी
Tiger Shroff पर हुए हमले पर पिता Jackie Shroff ने दिया रिएक्शन
काली खेती की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने जैकी श्रॉफ से बेटे टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर रिएक्शन मांगा। पत्रकार का सवाल पूरा होने तक जैकी श्रॉफ कुछ नहीं बोले और इस दौरान एंकर ने पत्रकार से कहा कि वो सिर्फ प्रोजेक्ट के बारे में ही बात करें, इधर-उधर ना जाएं। जब पत्रकार का सवाल खत्म हो गया तब जैकी श्रॉफ ने मुंह से कुछ नहीं कहा बल्कि उन्होंने ऊपर की ओर इशारा करके बताया कि सबकुछ उसके हाथ में है और उसे अपना काम करने दो। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "तुम कपड़े भी उतार सकती हो...", 38 साल की स्टारकिड हुई कास्टिंग काउच की शिकार, शक होते काटा कॉल
Sharad Kelkar ने की Jackie Shroff की नकल
इवेंट पर जाने-माने कलाकार शरद केलकर भी मौजूद थे, जिनकी आवाज का जादू इस वक्त रामायण में नजर आ रहा है। उन्होंने एक्टर यश के लिए अपनी आवाज दी है। शरद केलकर ने शूट के दौरान का मजेदार किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे जैकी श्रॉफ उन्हें धूप में बैठने को कहते थे। शरद केलकर की नकल देखकर खुद जैकी श्रॉफ हैरान रह गए और हंसने लगे।
