आज के समय में जहां हर कोई अपने पाई-पाई का हिसाब रखता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो दिल खोलकर दूसरों की सहायता करते हैं। उनके लिए पैसों से बड़ा सम्मान होता है। हाल में एक ऐसे ही नारियल वाले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि नारियल पानी बेचने वाला व्यक्ति देश के जवानों के लिए कुछ ऐसा काम करता है, जो हर किसी का दिल जीत रहा है।
नारियल वाले ने सेना के जवानों से नहीं लिए पैसे
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ सैनिक सड़क किनारे नारियल पानी पीने के लिए रुकते हैं। जैसे ही वे नारियल लेते हैं और पैसे देने की कोशिश करते हैं, तो दुकानदार पैसे लेने से साफ मना कर देता है। वह कहता है कि “आप लोग देश की रक्षा करते हैं, आपसे पैसे कैसे ले सकता हूं?” फिर दुकानदार बिना किसी स्वार्थ के सभी सैनिकों को मुफ्त में नारियल पानी पिलाता है।
सैनिकों को मुफ्त में पिलाया नारियल पानी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ओवरब्रिज पर सेना के जवानों की गाड़ी ठहरी हुई है। नीचे नारियल पानी वाले की गाड़ी खड़ी थी। जब सेना के जवानों ने उनसे पीने के लिए नारियल पानी मांगा तो उन्होंने नारियल को एक रस्सी के सहारे ऊपर पहुंचाना शुरू कर दिया। जब जवानों ने नारियल वालों को पैसे देना चाहा तो उन्होंने उनके सम्मान में पैसे लेने से इनकार कर दिया।
वीडियो देखने के बाद लोग कर रहे नारियल वाले की तारीफ
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर खूब शेयर किया जा रहा है। जिसे देखने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। जहां कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यही असली देशभक्ति है।" वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि, "ऐसे लोग ही देश की असली ताकत हैं।" वहीं कई अन्य लोगों ने दुकानदार की दिल से तारीफ की।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
