वायरल न्यूज़

VIDEO: मेट्रो में सेम टू सेम ड्रेस में नजर आईं दो महिला यात्री, फिर जो दिखा हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Apr 26, 2025, 09:42 AM IST

Funny Video: वीडियो में देखेंगे बुजुर्ग और युवा महिला यात्री दोनों एक-दूसरे करीब बैठे हैं। मगर एकाएक युवा यात्री को हंसी आने लगती है। वो खुद की मुस्कुराहट छिपाने की कोशिश में मुंह पर हाथ तक रख लेती है।

Image

मेट्रो का ये वीडियो नेटिजन्स को खासा पसंद आ रहा है। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया में मेट्रो से जुड़े ढेरों वीडियो हैं, जिनमें यात्री बहस या फिर मारपीट करते हुए नजर आते हैं। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो इन सबसे अलग है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जो मजेदार भी बहुत लगता है और देखकर हंसी भी बहुत आती है। वीडियो एक बुजुर्ग और युवा यात्रियों से जुड़ा है। दोनों एक-दूसरे के करीब ही बैठे हैं। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर कुछ सेकंड बाद नजारा देखकर खुद ब खुद हंसी आने लगती है। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सेम टू सेम ड्रेस ने खूब हंसाया

वीडियो में देखेंगे बुजुर्ग और युवा फीमेल यात्री दोनों एक-दूसरे करीब बैठे हैं। मगर एकाएक युवा महिला यात्री को हंसी आने लगती है। वो खुद की मुस्कुराहट छिपाने की कोशिश में मुंह पर हाथ तक रख लेती है। मगर इसके बाद भी उसकी हंसी नहीं रुकती है। दरअसल दोनों यात्रियों ने सेम टू सेम ड्रेस पहन रखी थी। बस यही बात थी जिसे देखकर युवा महिला यात्री खूब हंसती है। मजेदार है इसी समय में किसी अन्य यात्री ने इस खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

बाद में वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया जो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। लोग वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर iamcaro_b पर नाम के हैंडल से भी शेयर हुआ है।

__

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article