सोशल मीडिया पर हर दिन हंसने वाले कई वीडियो वायरल होते हैं। इस समय ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला और ऑटो वाले को दिखाया गया है। जिसमें किराया को लेकर दोनों में बहस हो रही है। ऑटो वाला 200 रुपये मांगता हुआ दिखाई दे रहा है तो वहीं पर महिला उसे बता रही है कि उसका 200 रुपये नहीं बल्कि 100 रुपये ही हुआ है। वीडियो कि शुरुआत कुछ यूं होती, जिसमें महिला पूछती है कि कितना हुआ? ऑटो ड्राइवर कहता है 200 रुपये मैडम। जिसके बाद महिला 100 रुपये पकड़ा कर जा ही रही होती है। इतने में ऑटो वाला टोकते हुए कहता है कि 200 रुपये हुआ, आप 100 रुपये दे रहे हैं।
ऑटो वाले और महिला के बीच किराया को लेकर हुई ये बातचीत
दोनों की बातचीत चल ही रही होती है कि इतने में सड़क से गुजर रही दूसरी महिला भी वहां आ जाती है। जिसके बाद यह महिला उससे पूछती है कि क्या हुआ? फिर यह महिला कहती है कि हमारा आपस का मामला है। जिसके बाद वह दूसरी महिला वहां से चली जाती है। फिर यह महिला ऑटो वाले से सवाल करते हुए पूछती है क्या 200? मीटर-फीटर नहीं है, तुम भी बैठ के आए मैं भी बैठ के आई तो 100 तुम्हारा और 100 हमारा।
फिर ऑटो ड्राइवर कहता है कि ये रिक्शा मेरी है, मैं तो बैठ के आऊंगा ना।
इस पर महिला कहती है तो मैं क्या अलग से रिक्शा लाऊं क्या आने-जाने को। इस पर ऑटो वाला कहता है कि ये तो गलत बात कर रहे हैं आप। इस पर महिला कहती है कि तुम भी बैठ के आए ना इस पर। अगर मैं अकेले आती तुमको नहीं लाती तो मेरा एक्सीडेंट नहीं हो जाता। इस पर ऑटो वाला कहता है कि नहीं ये बात तो सही है। फिर महिला जवाब देते हुए कहती है कि सही बात ही बोलती हूं मैं। 100 तुम्हारा...100 हमारा, जाओ। रिक्शा वाल पागल औरत है कहते हुए वापस अपनी रिक्शा में बैठ जाता है।
सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर shankar_training_center_chandi नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 22 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए लिखा: "रिक्शा वाले को कहना था... कि 400 रुपया हुआ हैं। मैंने आपका ही 200 रु मांगा है। मैं अपना क्यूं मांगू आपसे", दूसरे ने लिखा: "मैडम तो बड़ी समझदार निकली", तीसरे ने लिखा: "ऐसा कस्टमर सब को मिले तो वारे न्यारे हो जाये" हालांकि ये वीडियो देखने के बाद लगता है कि इसे मनोरंजन के लिए ही बनाया गया है।
