एजुकेशन

आयकर विभाग में 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी , टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस और स्टेनोग्राफर के पदों पर वैकेंसी

Income Tax Recruitment 2026, Sarkari Naukri: इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए बीते दिन यानी 17 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था।

Image

Income Tax Recruitment 2026: इनकम टैक्स विभाग में 10वीं 12वीं पास के लिए नौकरी

Income Tax Recruitment 2026, Sarkari Naukri: आयकर विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Income Tax Recruitment 2026) खबर है। इनकम टैक्स विभाग ने टैक्स असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती (Income Tax MTS Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 119 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां पुरुष उम्मीदवारों के लिए 67 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 52 सीटें आरक्षित हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए बीते दिन यानी 17 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 नवंबर 2026 है।

खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट खेल उपलब्धियों और स्किल टेस्ट के जरिए किया जाएगा। यहां आप आयक विभाग में टैक्स असिस्टेंट, एमटीएस और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Income Tax MTS, Tax Assistant, Stenographer Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • टैक्स असिस्टेंट (Tax Assistant) - 66
  • मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) - 44
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (Stenographer Grade - 2)

क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

इनकम टैक्स विभाग के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदानुसार अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहां टैक्स असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही 80 शब्द प्रति मिनट डिक्टेशन स्टेनो स्किल होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

Income Tax Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले incometaxdelhi.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Income Tax MTS, Tax Assistant, Stenographer Grade 2 Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Income Tax Recruitment: इनकम टैक्स विभाग के इन पदों पर सैलरी

इनकम टैक्स विभाग के इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाएगी। इसमें टैक्स असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 के पदों पर नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को पे-लेवल 4 के तहत 25,500 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी मिलेगी। वहीं मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 1 के अनुसार 18,000 रुपये प्रति माह बेसिक सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा, सभी पदों पर नियमानुसार लागू अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article