Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन देश-विदेश से जुड़े यात्रा और एडवेंचर के मजेदार वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। जबकि, कुछ वीडियो हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। हाल ही में सामने आया एक वीडियो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है। राजस्थान की खूबसूरत और सीधी-सपाट सड़कों पर विदेशी पर्यटकों का एक समूह भारत के सबसे प्रसिद्ध सवारी वाहन ऑटो रिक्शा में सफर करता हुआ नजर आया है। इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि विदेशी पर्यटकों ने इस ऑटो रिक्शा को साधारण नहीं छोड़ा, बल्कि इसे एक किसी एडवेंचरस रथ की तरह सजा दिया है।
विदेशी पर्यटक का स्वैग
वीडियो देखकर आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को '_dinesh_choudhary1' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस विदेशी ग्रुप के कूल और बेफिक्र अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि भारत में घूमना और भारतीय संस्कृति को इस देसी अंदाज में महसूस करना वाकई एक अद्भुत अनुभव है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
