वायरल न्यूज़

VIDEO: जब 'जंगल की रानी' से भिड़ गया सांड, तेवर देख दुम दबाकर भागी शेरनी, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

VIDEO: गुजरात के जूनागढ़ जिले के प्लासवा गांव में आधी रात को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शेरनी गांव की गली में दाखिल हो गई। शेरनी का सामना एक सांड से हुआ। लेकिन, सांड ने ऐसा रौद्र रूप धारण किया कि शेरनी को वहां से दुम दबाकर भागना पड़ा।

Image

सांड के सामने पस्त हुए शेरनी

VIDEO: गुजरात का जूनागढ़ जिला अक्सर रिहायशी इलाकों में घूमते बब्बर शेरों के वीडियो (Lion Video) के लिए चर्चा में रहता है। लेकिन, हाल ही में जूनागढ़ के प्लासवा गांव से जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक शेरनी शिकार की तलाश में गांव की शांत गली में घुस गई थी। लेकिन, उसका सामना जिस निडर पशु यानी सांड से हुआ, उसने शेरनी के पसीने छुड़ा दिए। परिणाम ये हुआ कि शेरनी को दुम दबाकर वहां से भागना पड़ा।

    वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में एक शेरनी बड़े ही दबे पांव प्लासवा गांव की एक सड़क पर आगे बढ़ती है। उसके ठीक सामने एक सांड खड़ा होता है। शेरनी को देखकर अमूमन कोई भी जानवर भाग खड़ा होता, लेकिन इस सांड ने पीछे हटने के बजाय आत्मरक्षा का रास्ता चुना। जैसे ही शेरनी शिकार बनाने के इरादे से आगे बढ़ती है, सांड ने अपने सिर को नीचा करके नुकीले सींग आगे कर दिए और आक्रामक तेवर दिखाए। सांड का यह निडर रुख देखकर शेरनी एक पल के लिए ठिठक गई। सांड ने बिना डरे शेरनी की तरफ कदम बढ़ाए और उसे पीछे धकेलना शुरू कर दिया। सांड का यह रौद्र रूप देखकर शेरनी को समझ आ गया कि यहां दांव उल्टा पड़ चुका है। सांड के लगातार हमलावर रुख के आगे शेरनी को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा। कुछ ही सेकंड में 'जंगल की रानी' कहलाने वाली शेरनी दबे पांव उल्टे कदम वापस वहां से लौट गई और अंधेरे में ओझल हो गई। देखें वीडियो...

    सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    गांव की सड़क पर हुई इस अनोखी 'आमने-सामने की भिड़ंत' का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स सांड के साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, प्लासवा और आसपास के ग्रामीणों में रिहायशी इलाकों में बार-बार शेरों की मौजूदगी को लेकर दहशत और कौतूहल दोनों बना हुआ है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article