वायरल न्यूज (Viral News): आज के डिजिटल दौर में जहां लोग मोबाइल और इंटरनेट पर गाने सुनते हैं। वहीं एक वायरल वीडियो (Viral Video) ने लोगों को सीधे 90 के दशक में पहुंचा दिया। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत के बाजरों से जो चीज सालों पहले गायब हो गई थी, वह आज भी अफगानिस्तान के एक बाजार में बड़ी संख्या में बिक रही है।
अफगानिस्तान में आज भी बड़ी संख्या में बिक रही है यह खास चीज
हम बात कर रहे हैं ऑडियो कैसेट की, जो आज भी अफगानिस्तान के बाजार में बड़ी संख्या में बिक रही है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को कृष्ण कांत राय नाम के एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर ने अपने इंस्टाग्राम पर @explorewithkrishna94 से शेयर किया है। वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि व्लॉगर अफगानिस्तान के एक बाजार में पहुंचा हुआ है और वह अपने कैमरे के जरिए वहां दुकानों पर सजी पुरानी ऑडियो के कैसेट्स को दिखाता है। ये कैसेट्स भारत में अब लगभग गायब हो चुके हैं, बाजारों में इनका नामो निशान भी नहीं मिलेगा लेकिन यह अफगानिस्तान के बाजारों में आज भी आसानी से मिल जा रहा है। अफगानिस्तान के दुकान में बिक रहे इन कैसेट्स को देख व्लॉगर भी हैरान रह जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वॉकमैन वाला दौर याद आ गया
वीडियो (Video) में व्लॉगर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, “जब मैं छोटा था, हम वॉकमैन में कैसेट लगाकर गाने सुनते थे। उस समय लोगों के लिए गाने सुनना एक अलग ही अनुभव था। लोग अपनी पसंद के गानों की मिक्स कैसेट बनवाते थे और घंटों उन्हें सुनते रहते थे।" वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी यादें शेयर करनी शुरू कर दीं।
लोगों को आई बचपन की याद
इस वीडियो (Video) के वायरल होते ही इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "नई फिल्म की कैसेट खरीदने का अलग ही मजा था।" दूसरे ने लिखा, "कैसेट रिवाइंड करने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल करते थे।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और अपने ऐसी कई बातें बताईं जो उन्हें उनके बचपन में फिर से ले गईं।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
