वायरल न्यूज़

गुस्सैल सांड ने टक्कर मार ट्रैक्टर के उड़ाए परखच्चे, बुल पावर का Video देख सन्न रह गए लोग

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। हाल में जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक गुस्सैल सांड रास्ते में आए ट्रैक्टर को देखते ही उस पर ऐसा जोरदार हमला करता है कि देखने वाले लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।

Image

सांड ने ट्रैक्टर के उड़ाए चिथड़े (X/@TheFigen_)

सोशल मीडिया पर आए दिन आवारा पशुओं के वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जहां एक गुस्सैल सांड ने रास्ते में आए ट्रैक्टर को देखते ही ऐसा जोरदार हमला किया कि लोग देखकर दंग रह गए। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सांड गुस्से से लाल होकर सींग आगे करके ट्रैक्टर पर जोरदार हमला कर देता है। वह अपने सींग से उस ट्रैक्टर को इतनी जोरदार टक्कर मारता है कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा पिचक जाता है और ट्रैक्टर किसी खिलौने की तरह हवा में उठ जाता है।

सांड ने ट्रैक्टर पर किया जोरदार हमला

वीडियो कब और कहां का है, इस बारे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। सड़क पर ट्रैक्टर को देख सांड रास्ता ब्लॉक करके खड़ा हो गया। ट्रैक्टर ड्राइवर आगे कुछ करता उससे पहले सांड ट्रैक्टर की तरफ दौड़कर जाता है और उसे जोरदार टक्कर मार देता है। खुद के आगे गुस्सैल सांड को इस तरह से देख ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर उतर जाता है। सांड भी पीछे हटने का नाम नहीं लेता और एक के बाद एक कई बार वह ट्रैक्टर पर जोरदार तरीके से हमला करता है। सांड के टक्कर से ट्रैक्टर का फ्रंट हिस्सा काफी डैमेज हो जाता है और वह ऊपर की तरफ उठ जाता है।

बुल पावर देख दंग रह गए लोग

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 9 लाख से भी अधिक लोगों ने देखा और 9400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में लोग सांड की इस ताकत को देख सन्न रह गए। वीडियो पर कई लोगों की प्रतिक्रिया भी आई है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो देसी हल्क है भाई!" दूसरे ने लिखा, "ट्रैक्टर भी हार गया, इस बुल पावर के आगे।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article