वायरल न्यूज़

Viral Video: ये लंदन है या दिल्ली! विदेश की सड़क पर फर्राटे भरते ऑटो को देख दंग रह गए लोग

विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए छोटी-छोटी चीजें भी बहुत खास हो जाती हैं। ऐसे में अगर उन्हें अपने तरफ का कुछ देखने को मिल जाए तो वे उसे देखकर खुशी से झूम उठते हैं। हाल में लंदन की सड़कों पर ऑटो-रिक्शा को फर्राटे भरते देख सबको लगा कि चाहे कितना भी दूर चले जाओ, घर की एक झलक तुरंत दिल को छू जाती है।

Image

लंदन की सड़कों पर दिखी ऑटो (Instagram/@lifeinuk_._)

सोचिए आप लदन की सड़कों पर घूम रहे हों, जहां तकनीक से लैस गाड़ियां चलती दिखती हैं। टैक्सी के नाम पर मर्सडीज़ और BMW जैसी लग्जरी कारें देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आपको वहां की सड़कों पर हमारा देसी ऑटो रिक्शा फर्राटे भरता दिख जाए तो सोचिए आपका क्या रिएक्शन होगा। जाहिर सी बात है आप चौंक जाएंगे। कुछ ऐसा ही हुआ, लंदन में रहने वाले जय ढोलकिया के साथ। जो लंदन की सड़कों पर अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे थे, तभी अचानक से उन्हें उसी सड़क पर एक ऑटो रिक्शा दिख गया। काला-पीला ठीक वैसा ही जैसा हमारे यहां चलता है।

ऑटो का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जय ने इस नजारे को तुरंत अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और उस वीडियो को इंस्टाग्राम पर lifeinuk_._ नाम के अकाउंट से शेयर कर दिया। साथ ही वीडियो के कैप्शन में लिखा, "लंदन दिल्ली में बदल जाता है जब आप सड़क पर एक रिक्शा देखते हैं।" जय का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

लंदन की सड़कों पर दौड़ते दिखा ऑटो रिक्शा

वायरल हो रहे इस वीडियो में लंदन की व्यस्त सड़क पर चारों तरफ बड़ी-बड़ी कारें, बसें और टैक्सी चलती दिख रही है। दोनों तरफ हरे-भरे पेड़ और सड़क पर लगे साइन बोर्ड दिख रहे हैं। वहीं, बीच में यह छोटा-सा ऑटो बिल्कुल आराम से आगे बढ़ते हुए दिख रहा है। वीडियो में ऑटो को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे लंदन में कोई दिल्ली वाला अपना ऑटो लेकर चला आया हो।

लोगों को बहुत पसंद आया यह वीडियो

जय के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखकर बहुत से लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैंने वेम्बली में पहले भी देखा था, अब फिर देखने को मिल गया।" दूसरे ने लिखा, “ऑटो वहां भी शुरू कराओ, किराया सस्ता लगेगा।” तीसरे ने लिखा, "ऑटो सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि घर की याद है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article