दुनिया

US Midterms: डोनाल्ड ट्रंप ने माना-'ईरान युद्ध और ईंधन के बढ़ते दामों ने अमेरिकी चुनाव को प्रभावित किया', जेडी वेंस ने कही बड़ी बात

Trump Gasoline Prices Iran Strike US Elections: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार किया कि ईरान युद्ध और ईंधन के बढ़ते दामों ने मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की हार पर असर डाला है। जानिए उनका पूरा बयान।

Image

US Midterms: डोनाल्ड ट्रंप ने माना-'ईरान युद्ध और ईंधन के बढ़ते दामों ने अमेरिकी चुनाव को प्रभावित किया', जेडी वेंस ने कही बड़ी बात

Donald Trump Admits Iran War Impact US Midterms: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को स्वीकार किया कि ईरान युद्ध ने देश में हुए मध्यावधि चुनावों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि मतदाता पिछले आठ महीनों से जारी इस संघर्ष के कारण ईंधन की बढ़ती कीमतों से परेशान थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह युद्ध एक ऐसा कदम था जो उन्हें उठाना ही पड़ा।

ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, 'ईरान वाला मामला एक ऐसा कदम था जो हमें उठाना पड़ा, और हम इसे जारी रखे हुए हैं।' इससे पहले, उन्होंने परिणाम आने के बाद एक लचीला और सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए संकेत दिया था कि वह डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स के एजेंडे को खारिज करने के लिए राष्ट्रपति के विशेषाधिकार (वीटो) का इस्तेमाल करने की धमकी देते हुए भविष्य में राजनीतिक गतिरोध की चेतावनी भी दी। उन्होंने 'पॉलिटिको' से कहा, 'मैं अगले दो वर्षों तक सिर्फ वहां बैठकर हर चीज पर वीटो नहीं लगाना चाहता।'

जेडी वेंस बोले- राष्ट्रपति द्वारा शुरू किए गए ईरान युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यालय एवं आवास व्हाइट हाउस में ट्रंप के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की इस करारी हार का जिम्मेदार राष्ट्रपति के ईरान युद्ध को ठहराया।

ईरानी अधिकारी क्या बोले?

ईरान ने अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके का जश्न मनाते हुए बुधवार को कहा कि अमेरिकी मतदाताओं ने ईरान के खिलाफ युद्ध को खारिज कर दिया है।

युद्ध को लेकर चिंताओं, खासकर ईंधन और अन्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से अमेरिकियों में पैदा हुई हताशा के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी ने मंगलवार को हुए चुनाव में अमेरिकी संसद के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल कर लिया। इसे ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि अमेरिका में सत्ता या राजनीतिक दलों के समीकरण बदलने से इस्लामी गणराज्य के प्रति उसकी शत्रुता खत्म हो सकती है, वे 'बहुत बड़ी गलतफहमी' में हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article