टीवी मसाला

Bigg Boss 20: दिवाली पर होगा मिड वीक एविक्शन, Arishfa Khan काटेंगी इस कंटेस्टेंट का शो से पत्ता?

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में शॉकिं ट्विस्ट आने वाला है। शो में जल्द ही मिड वीक एविक्शन होने वाला है और ये ड्रामा अरिश्फा खान के हाथों बिग बॉस करवाएंगे।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Mid Week Eviction: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में रोजाना माहौल बदल रहा है। कभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ते नजर आते हैं, तो कभी कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को संभालते हैं। इन दिनों शो में दिवाली धमाका चल रहा है। बिग बॉस की तरफ से सभी कंटेस्टेंट्स को एक प्रक्रिया के तहत घरवालों के मैसेज सुनाए जा रहे हैं, जिससे सबकी दिवाली अच्छी हो रही है, लेकिन शो में नया धमाका करने हैं। बिग बॉस में फिनाले से चंद दिनों पहले मिड वीक एविक्शन होता है लेकिन दावा है कि इस बार मिड वीक एविक्शन जल्द ही होने वाला है और अरिश्फा खान (Arishfa Khan) घर के एक कंटेस्टेंट को सीधा बाहर भेजने वाली हैं। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'बस कर बहन...', Kamya Panjabi ने Love Gill का उड़ाया मजाक, स्काउट को गले लगाने पर मारा ताना

    मिड वीक एविक्शन का आएगा ट्विस्ट

    बिग बॉस 20 से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सोशल मीडिया पर आया है। दावा है कि शो में मिड वीक एविक्शन होगा और एविक्शन का फैसला अरिश्फा लेंगी। दिवाली के मौके पर अरिश्फा को बिग बॉस की तरफ से तोहफा मिलने वाला है। शो में सभी कंटेस्टेंट्स को घरवालों का मैसेज मिला है, लेकिन माही ने अरिश्फा को ये मौका नहीं दिया। ऐसे में बिग बॉस की तरफ से अरिश्फा को घर का कैप्टन बनाया जाएगा, लेकिन ये भी घरवालों की सहमति के साथ होगा और इसी कैप्टेंसी के साथ अरिश्फा को एक स्पेशल पावर मिलने वाली है। वह एक कंटेस्टेंट को सीधा घर से बाहर कर सकती हैं। (TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Ramayana Public Review: रावण-जटायु के युद्ध सीन ने जीता दिल, Yash की एक्टिंग के दीवाने हुए फैंस

      स्काउट ओपी का कटेगा पत्ता?

      मीडिया रिपोर्ट्स का मुताबिक, बिग बॉस की तरफ से मिड वीक एविक्शन के दौरान अरिश्फा को एक स्पेशल पावर दी जाएगी। अरिश्फा को उस कंटेस्टेंट का नाम लेने के लिए कहा जाएगा, जिसे वह सीधा घर से बाहर करना चाहती हैं। इस मौके पर अरिश्फा स्काउट ओपी का नाम लेंगी और स्काउट ओपी सीधा घर से बाहर हो जाएंगे। बिग बॉस 20 को फॉलो करने वाले कई पेज पर दावा किया गया है कि स्काउट ओपी मिड वीक एविक्शन में शो से बाहर हो जाएंगे। हालांकि, अब तक मेकर्स तरफ से मिड वीक एविक्शन से जुड़ा कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन स्काउट के फैंस ने मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया। फैंस ने स्काउट के एविक्शन को स्क्रिप्टेड बताया है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article