वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: गलती से भी आपको इस पक्षी के मिल जाएं पंख, रातों-रात हो जाएंगे अमीर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 28, 2022, 05:57 PM IST

Eider Polar Duck Wings: ईडर पोलर डक के पंखों की कीमत सोने के भाव से भी ज्यादा है। इसके पंख की मांग इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसके पंख दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर होते हैं। आमतौर पर ईडर पोलर डक का शिकार गर्मियों में होता है।

Image

बत्तख (सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ईडर पोलर डक के पंख सबसे कीमती
  • 800 ग्राम की कीमत 4 लाख रुपये
  • निकलते हैं अच्छी गुणवत्ता वाले प्राकृतिक फाइबर

Eider Polar Duck Wings: इस धरती पर तमाम तरह के पक्षी मौजूद हैं। कई ऐसे पक्षी हैं, जिनकी खासियत के बारे में हम जानते भी नहीं हैं। कुछ पक्षी तो इतने कीमती हैं, जिनके पंख से लेकर हड्डियों तक की कीमत लाखों में है। आज हम आपको एक ऐसे ही पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके पंख की कीमत इतनी ज्यादा है कि अगर ये आपको मिल जाए तो आप रातों-रात अमीर हो जाएं। इस पक्षी का नाम है 'ईडर पोलर डक'। यह आइसलैंड में पाई जाती है।

सोने से ज्यादा कीमती

इन बतखों के महंगे पंखों को ढूंढने में शिकारी जंगल और दलदल में पूरा दिन बिता देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि ईडर पोलर डक के पंखों की कीमत सोने के भाव से भी ज्यादा है। आमतौर पर ईडर पोलर डक का शिकार गर्मियों में होता है। इसके लिए शिकारी पश्चिम आइसलैंड के ब्रेइसाफजोरिउर खाड़ी में जाते हैं। इसके पंख की मांग इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसके पंख दुनिया में सबसे अच्छी गुणवत्ता वाला प्राकृतिक फाइबर होते हैं।

बेहद हल्के होते हैं पंख

इन पंखों का उपयोग लक्जरी उत्पादों के निर्माण के लिए किया जाता है। सबसे बड़ी खूबी यह है कि इनके पंख बेहद हल्के होते हैं। यह भरपूर गर्मी प्रदान करते हैं। इस कारण इनके पंखों से बने फाइबर्स की दुनिया के मार्केट में खूब डिमांड रहती है। बता दें कि ईडर पोलर डक का फाइबर तब परिपक्व होता है, जब बत्तख उन फाइबर पर बैठकर अपने अंडे देती है। ये फाइबर बत्तख के ब्रेस्ट से निकलता है। जिस किसी को भी यह फाइबर मिलता है। मानो उसकी लॉटरी लग जाती है।

आपको बता दें कि इस बत्तख के 800 ग्राम फाइबर की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 3 लाख 71 हजार रुपये होती है। इस बतख के पंख से तीन बार फाइबर निकलते हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि एक किलोग्राम फाइबर के लिए 60 बत्तखों के घोसले देखने पड़ते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article