देश

'एक पागल व्यक्ति हैं राहुल गांधी', नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बरसे हिमंत सरमा

Nandigram Bypoll: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति करार दिया। इस दौरान, उन्होंने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

Image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो)

Nandigram Bypoll: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार की गिरफ्तारी के बाद ''लोकतंत्र की हत्या'' वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधा और कहा कि ''राहुल गांधी एक पागल व्यक्ति हैं, कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, तो कभी बिना दाढ़ी के दिखाई देते हैं''।

सरमा ने 19 साल पुराने मामलों के सिलसिले में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी का बचाव करते हुए कहा कि यह "पुलिस का कर्तव्य" था।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने बताया कि प्रधान को चार लंबित गिरफ्तारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। ये वारंट गैर-जमानती मामलों में कथित संलिप्तता को लेकर जारी किए गए थे, जिनमें 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान दर्ज दंगा, हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से जुड़े मामले शामिल हैं।

राहुल गांधी पर बरसे हिमंत

पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित मधुपुर सत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सरमा ने दावा किया कि गांधी ने हत्या के एक आरोपी को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अनुमति दी।

गांधी द्वारा गिरफ्तारी को "विपक्ष को निशाना बनाने" और "लोकतंत्र की हत्या" का कृत्य करार देने के जवाब में सरमा ने कहा, "आप उन्हें किस तरह का उम्मीदवार कहेंगे? मैंने अखबारों में पढ़ा है कि 2007 में उनके खिलाफ हत्या के दो या तीन मामले दर्ज किए गए थे। जब ऐसी बातें सामने आती हैं तो पुलिस को निश्चित रूप से उन्हें गिरफ्तार करना पड़ेगा, क्योंकि यह उसका कर्तव्य है।''

उन्होंने कहा, ''जब भी मैं राहुल गांधी को देखता हूं तो मुझे हंसी आती है। वह पागल व्यक्ति हैं-कभी आप उन्हें दाढ़ी के साथ देखते हैं, कभी बिना दाढ़ी के और कभी वह विदेश में होते हैं तो कभी भारत में। वह और कुछ नहीं, बल्कि एक पागल व्यक्ति हैं।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!