Dulhan Ka Video: सोशल मीडिया के जमाने में हमें हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है। यहां ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते हैं। कभी-कभी तो ऐसा कुछ दिखाई देता है कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो नेटिजन्स को भी खूब पसंद आया है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन अपनी विदाई पर खूब दहाड़े मारकर रो रही है। मानो बाबुल का घर छोड़ने पर उसे बहुत दुख है। मगर दुल्हन ने अगले ही पल ऐसा कुछ किया कि देखकर सभी हैरान रह गए। जिन चेहरों पर उदासी छाई थी वो भी खिल उठे।
दुल्हन सबको चौंका दिया
शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि विवाह संपन्न हो चुका है। दुल्हन की विदाई का समय है। वो कार में बैठी है और किसी भी समय वाहन रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें आगे देखेंगे कि गाड़ी में बैठी दुल्हन बाबुल का घर छूटने पर फूट-फूटकर रो रही है। तभी एक महिला उसे चुप कराने की कोशिश करती है। वो उसे दो-चार दिन बाद आने की बात याद दिलाती है। महिल का इतना कहना और चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल कुछ देर पहले तक जो दुल्हन दहाड़े मारकर रो रही थी, वो तुरंत खिलखिला उठी। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी को भी हंसने पर मजूबर कर देगा।
देखिए वीडियो
दुल्हन की विदाई से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @PalsSkit नाम के हैंडल से भी शेयर किया है। ये अभी तक लाखों व्यूज और लाइक भी बटोर चुका है।
