घर के टॉयलेट में एक साथ निकल आए 35 सांप, VIDEO देखकर कांप जाएंगे आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 28, 2024, 02:42 PM IST

Snake Viral Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि एक घर के टॉयलेट में अचानक 35 सांप निकल आए। इधर एक साथ इतने सांप देखकर परिवार के लोग भी कांप गए।

Snake Viral Video: सांप एक ऐसा जीव है जिससे इंसान सबसे ज्यादा डरता है। ये गलती से भी सामने पड़ जाए तो हम कांप जाते हैं। शरीर में सिरहन होने लगती है। मगर क्या हो जब वही सांप आपके घर में निकल आए। तादाद भी इतनी कि आंखें फटी की फटी रह जाएं। यकीन नहीं करेंगे कि अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो असम में नागौन जिले का बताया गया है। यहां कलियाबोर स्थित एक घर में परिवार के लोग आम दिनों की तरह ही सुबह उठे। मगर टॉयलेट में खतरनाक सांपों का झुंड देखकर सबकी हालत पतली हो गई।

टॉयलेट में निकले 35 सांप

घटना का डरा देने वाला वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। बताया गया कि घर के मालिक जब टॉयलेट में इतने सारे सांप देखे तो उसने तुरंत स्नेक लवर संजीब डेका को बुलाया। उन्होंने किसी तरह सभी सांपों को पकड़कर बाहर निकाला। वीडियो में देंखेंगे कि वो घर में छिपे हुए सांपों को बड़ी सावधानी से निकालकर एक बाल्टी में रख रहे हैं। वीडियो में आगे नजर आता है कि सांप घर की दीवार में छिपे हैं , जिन्हें बड़ी सावधानी से बाहर निकाला जा रहा है।

End of Feed