Dog Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Dog Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं।
कई लोगों को कुत्तों से काफी डर लगता है। कुत्तों को देखते ही लोग अपना रास्ता तक बदल लेते हैं। ऐसे में जरा सोचिए अगर किसी के पीछे कुत्ता पड़ जाए, वो भी हाथ धोकर तो कैसा नजारा होगा? जाहिर सी बात है सामने वाले की हवा टाइट हो जाएगी। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही मजेदार नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो लड़कियां आराम से साइकिल से जा रही होती हैं। अचानक उनके पीछे एक कुत्ता पड़ गया। जिस तरह से कुत्ता लड़कियों के पीछे हाथ धो कर पड़ा, उसने दोनों की हालत खराब दी। यकीन मानिए इस नजारे को देखने के बाद आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...
लड़कियों के साथ तो खेल हो गया...
वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gaurav__jatav556655' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ब्यूट पार्लर के मेकअप का कमाल। कुछ लोगों का कहना है कि लड़कियों के साथ तो खेल हो गया।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
