वायरल न्यूज़

Desi Jugaad: बर्तन ना धोने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा देसी जुगाड़, देखते ही चकरा जाएगा सिर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 17, 2024, 01:02 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बर्तन ना धोने के लिए ऐसा तरीका अपनाता है, जिसे देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा।

Image

बर्तन ना धोने के लिए शख्स ने लगाया देसी जुगाड़ (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्तन ना धोने का देसी जुगाड़
  • तरीका देख हिल जाएगा दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Desi Jugaad To Avoid Washing Utensils: काम से बचने के लिए लोग काफी अनोखा तरीका अपनाते हैं, जिसे हम जुगाड़ का नाम देते हैं। ऐसे वीडियोज को देखकर दिमाग एकदम से हिल जाता है और लोगों की इस सोच को सलाम करने का मन करता है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर दिमाग की बत्ती फ्यूज हो जाएगी। इसे देखने के बाद आपके मन में एक ख्याल जरूर आएगा कि ऐसा आपके दिमाग में क्यों नहीं आया। खैर यही जुगाड़ है भैया..।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स दिख रहा है, जो बर्तन ना धोने के लिए ऐसी तरकीब अपनाता है, जिसे देख किसी का भी दिमाग खराब हो सकता है। इस वीडियो में शख्स ने खाना खाते समय बर्तन में प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे बर्तन गंदा नहीं हो रहा है और वह बर्तन वैसे ही रख दे रहा है और प्लास्टिक उतारकर फेंक दे रहा है। ऐसे में उसका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बर्तन ना धोने के लिए शख्स ने लगाया देसी जुगाड़

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ऐसा दिमाग लगाया है, वैज्ञानिक भी देखकर फ्यूज हो जाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस जुगाड़ के आगे तो नतमस्कर होना ही पडे़गा। बता दें, इस वीडियो को देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन में शामिल हर्ष गोयनका ने अपने अकाउंट '@hvgoenka' से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 73 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article