वायरल न्यूज़

Desi Bhabhi Ka Video: देसी भाभी का धांसू स्वैग, सड़क पर सरपट दौड़ा रही थी बुलेट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 25, 2022, 11:35 AM IST

Bhabhi Ka Video: सोशल मीडिया पर एक देसी भाभी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धांसू अंदाज में बुलेट दौड़ाते हुए नजर आ रही हैं।

Image

भाभी ने मचाया गदर, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी भाभी का धांसू स्वैग
  • सड़क पर बुलेट दौड़ा रही थी भाभी
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Desi Bhabhi Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर तो लोगों की हवा टाइट हो जाती है। इसी कड़ी में देसी भाभी का एक धांसू वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। क्योंकि, जिस अंदाज में भाभी सड़क पर सरपट बुलेट दौड़ा रही थी, उनका स्वैग देखकर लोग दंग रह गए।

ये तो हम सब जानते हैं कि आज महिलाएं भी किसी काम में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर काम वो काफी दिलेरी के साथ करती हैं। सोशल मीडिया पर भी आपको महिलाओं के एक से एक धांसू वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको एक देसी भाभी (Bhabhi Ka Video) का अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक भाभी सड़क पर सरपट बुलेट दौड़ा रही हैं। इतना ही नहीं पीछे एक महिला भी बड़े आराम से बैठी है। जिस अंदाज और मजे से भाभी बुलेट चला रही हैं, उसने लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं उनका स्वैग देखकर लोग भाभी की तारीफ भी कर रहे हैं। देखें वीडियो...

भाभी ने महफिल लूट ली...

भाभी का अंदाज यकीनन आपका भी दिल जीत रहा होगा। सोच रहे होंगे कि भाभी ने तो महफिल लूट ली। अब उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sona_omi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 55 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, भाभी का तारीफ करते हुए लोग कमेंट कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग चटकारे भी ले रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article