वायरल न्यूज़

दिल्ली में छिड़ी ‘पेट की जंग’, 64 कुत्तों के बीच शुरू हुई अनोखी प्रतियोगिता, 1 को मिलेगा ग्रैंड प्राइज

दिल्ली में 64 मोटे कुत्तों के बीच अनोखी ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू हुई है। जिसकी सोशल मीडिया पर आजकर खूब चर्चा हो रही है।

Image

64 कुत्तों के बीच शुरू हुई अनोखी प्रतियोगिता (Instagram/@fatdogsofdelhi)

आमतौर पर आपने डॉग शो में कुत्तों की खूबसूरती, उनकी नस्ल या उनकी फिटनेस से जुड़ी प्रतियोगिताएं देखी होंगी लेकिन दिल्ली में इन दिनों एक ऐसी प्रतियोगिता चल रही है, जिसके बारे में सुनकर आप भी मुस्कुरा देंगे। यहां कुत्तों की खूबसूरती या फिटनेस नहीं, बल्कि उनके ‘मोटापे’ को लेकर तगड़ी प्रतियोगिता रखी गई है।

कुत्तों की प्रतियोगिता सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का विषय

सोशल मीडिया पर ‘Fat Dogs of Delhi’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट ने दिल्ली की पहली ऑनलाइन मोटे कुत्तों की प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें शहर और आसपास के इलाकों से कुल 64 कुत्तों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू हुई है और 29 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद विजेता का ऐलान किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

फिटनेस नहीं, मोटापा बना खूबी

इस अनोखी प्रतियोगिता में कुत्तों के मालिकों से अपने पालतू की फोटो, नाम और उसकी लोकेशन के साथ एंट्री भेजने को कहा गया था। जैसे-जैसे तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वैसे-वैसे इस प्रतियोगिता में लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ती गई। सबसे मजेदार बात इन कुत्तों के नाम हैं। प्रतियोगिता में रोहिणी का कुत्ता सिंह, नोएडा का महाकुत्तेश्वर, कमला नगर के चोंकू, चोंकी और चोंकर्स और लाजपत नगर की भोंडू की बर्फी जैसे नाम लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

कॉम्पिटिशन वाले पोस्ट पर लोगों ने किया मजेदार कमेंट

64 कुत्तों की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने पसंदीदा कुत्ते को लेकर चर्चा कर रहे हैं। किसी को कुत्ता सिंह पसंद आ रहा है तो किसी की नजर महाकुत्तेश्वर पर टिक गई है। मजेदार नामों और गोल-मटोल कुत्तों की तस्वीरों ने इस प्रतियोगिता को सोशल मीडिया पर खासा दिलचस्प बना दिया है। इस प्रतियोगिता वाले पोस्ट पर Blinkit का भी मजाकिया कमेंट सामने आया है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रोहिणी के कुत्ता सिंह की तस्वीर शेयर करते हुए उसके समर्थन में लिखा कि विजेता के लिए मुफ्त ट्रीट्स भी होंगी। वहीं, पोस्ट पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि उसे अपना पसंदीदा प्रतियोगी मिल गया था, लेकिन राजपाल सिंह की एंट्री देखकर उसका फैसला बदल गया। कुछ लोगों ने इन कुत्तों के नामों को लेकर भी खूब मजे लिए।

64 डॉग्स में कौन जीतेगा खिताब?

अब 64 कुत्तों के बीच यह अनोखी प्रतियोगिता चल रही है और सोशल मीडिया पर लोग बेसब्री से देख रहे हैं कि आखिर किस गोल-मटोल डॉग को ग्रैंड प्राइज मिलता है। दिल्ली की यह ‘मोटे कुत्तों की प्रतियोगिता’ फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article