सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक शेर घर के दरवाजे पर किसी पहरेदार की तरह बैठा हुआ है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हमने इसे सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करने वाले @AfshanLatif2023 नामक अकाउंट से लिया है। जिसके कैप्शन में बताया गया है कि यह वीडियो गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके का है। जहां जंगल का राजा शेर रिहायशी इलाके में घूमता नजर आ रहा है। शिकार की तलाश में वह घूमते-घूमते दितला गांव के पास सड़क किनारे बने एक घर में जा पहुंचा। घर में शेर को देखकर आसपास मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
जब घर के चौखट तक पहुंचा जंगल का राजा
इस दौरान किसी ने अपने मोबाइल कैमरे से पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में शेर को घर की चौखट पर बैठा नजर आ रहा है। जंगल के इतने करीब रहने वाले लोगों के लिए जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में पहुंचना कोई बिल्कुल नई बात नहीं है। खासकर गुजरात के गिर और आसपास के इलाकों में इंसानों और शेरों का क्षेत्र एक-दूसरे के करीब है। ऐसे में कई बार शेर जंगल से निकलकर गांवों और सड़कों के आसपास दिखाई दे जाते हैं।
VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो देखने वाले लोग भी शेर को घर के बाहर बैठा देखकर हैरान हैं। कुछ लोग इसे जंगल और इंसानी बस्ती के बीच बढ़ती नजदीकी से जोड़ रहे हैं तो कुछ लोग इस नजारे को काफी डरावना और रोमांचक बता रहे हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक सैकड़ों लोगों ने देखा और लाइक किया है। किसी शेर का सीधे किसी घर तक पहुंच जाना अपने आप में बेहद डराने वाला नजारा है। शेर एक ताकतवर जंगली शिकारी है और उसके सामने जाना किसी के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे मामलों में लोगों के लिए जरूरी है कि वे शेर के करीब जाने या उसे उकसाने की कोशिश न करें।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
