वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: शख्स का डांस देख नोरा फतेही को भूल जाएंगे, बार-बार देखेंगे वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 28, 2022, 01:10 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शख्स का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नोरा फतेही की तरह डांस कर रहा है। शख्स का डांस देखकर लोग दंग रह गए।

Image

शख्स का धमाकेदार डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने डांस से बनाया माहौल
  • नोरा फतेही की तरह डांस कर रहा था शख्स
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dance Ka Viral Video: आजकल लोगों में फेमस होने का जुनून सवार है। हर कोई नाम कमान चाहता है और अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहता है। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Dance Video) देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक शख्स का वीडियो (Funny Dance Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में डांस कर रहा है। इस डांस को देखकर यकीनन आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। इतना ही नहीं अंदाज देखकर कहेंगे, 'इसके आगे तो नोरा फतेही भी फेल है'।

नोरा फतेही अपने डांस की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनका डांस वीडियो (Viral Dance Video) सोशल मीडिया पर छाया रहता है। इतना ही नहीं लोग उनके अंदाज और अदाओं को काफी पसंद भी करते हैं। कई लोग तो उनकी नकल करके भी पॉपुलर हो रहे हैं। अब एक शख्स ने नोरा फतेही की तरह डांस करके धूम मचा दी है। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं शख्स ने लड़कियों वाले कपड़े पहने हैं। शख्स को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ी हुई है। वहीं, जब शख्स डांस करना शुरू करता है तो उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। कई लोग खुशी से झूम उठते हैं। देखें डांस वीडियो...

डांस से शख्स ने मचाया धमाल

इस डांस को देखकर आपका भी दिमाग जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mr_karan07' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 14 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग तो शख्स की तुलना नोरा फतेही से कर रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article