स्पोर्ट्स

शतरंज ओलंपियाड: भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन को 3-1 से दी मात, महिला टीम ने मंगोलिया हराया

भारतीय पुरुष टीम ने शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन को 3-1 से हराया तो वहीं महिला टीम ने मंगोलिया पर इसी अंतर से जीत दर्ज की।

Image

चेस ओलंपियाड डी गुकेश

समरकंद (उज्बेकिस्तान): भारतीय पुरुष टीम ने शतरंज ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए स्पेन को 3-1 से हराया तो वहीं महिला टीम ने मंगोलिया पर इसी अंतर से जीत दर्ज की। विश्व चैंपियन डी गुकेश ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर अलेक्सी शिरोव को मात देकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। गुकेश ने मुकाबले में शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और 42 चालों में बाजी अपने नाम कर ली।

भारत को शुरुआती बढ़त अर्जुन एरिगैसी ने दिलाई। दूसरे बोर्ड पर सफेद मोहरों से खेलते हुए अर्जुन ने आक्रामक अंदाज में शानदार जीत दर्ज की। वहीं आर प्रज्ञानानंदा को डेविड एंटोन गुइजारो ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि निहाल सरीन और जैमे सैंटोस लतासा के बीच मुकाबला भी बराबरी पर समाप्त हुआ। महिला वर्ग में भी भारतीय टीम ने मंगोलिया के खिलाफ शानदार शुरुआत की है और 2-0 की बढ़त बना कामय की लेकिन आर वैशाली और अनुभवी कोनेरू हंपी का मुकाबला ड्रॉ होने से टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की।

इससे पहले बी. सविता श्री ने अनुभवी मंगुनतुल बातखुयाग को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की तो वहीं विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख ने बयासगलान खिशिगबातार को मात देकर भारत की बढ़त को मजबूत किया। दिव्या ने 47 चालों में खिशिगबातार बायसगालन को मात दी। पिछले राउंड में ड्रॉ खेलने के बाद इस जीत से उनकी वापसी हुई। सविता ने 50 चालों में बतखुयाग मुंगुनतुल को हराकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। इस जीत के साथ ओलंपियाड में उनकी बेहतरीन शुरुआत बनी रही; उन्होंने चार में से चार गेम जीते। इसके बाद कोनेरू हम्पी और आर वैशाली ने टॉप दो बोर्ड पर ड्रॉ खेले। हम्पी ने 82 चालों के बाद बत-एर्देने मुंगुनज़ुल के साथ अंक साझा किए, जबकि वैशाली ने 75 चालों में तुर्मुंख मुंखज़ुल के साथ ड्रॉ खेला। इन दो जीत और दो ड्रॉ के साथ, मौजूदा चैंपियन भारत ने मंगोलिया पर 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की और प्रतियोगिता में अपनी जीत की लय बरकरार रखी।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article