क्रिकेट

श्रीलंका के पूर्व मुख्य चयनकर्ता ने ‘अनुचित' तरीके से हटाए जाने के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई

श्रीलंका के पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट का कामकाज संभाल रही अंतरिम समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। जानिए क्या है पूरा मामला?

Image

प्रमोदया विक्रमासिंघे

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व मुख्य चयनकर्ता प्रमोदया विक्रमसिंघा ने श्रीलंका क्रिकेट का कामकाज संभाल रही अंतरिम समिति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

उन्होंने अपने दो साल के कार्यकाल को गलत तरीके से खत्म किए जाने के लिए मुआवज़े की मांग की है। एक बयान में विक्रमसिंघा ने कहा कि उन्होंने अपनी बर्खास्तगी को लेकर 'कोलंबो के' कमर्शियल हाई कोर्ट' में 7.5 करोड़ श्रीलंकाई रुपये के मुआवजे के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की है'।

1996 विश्व कप विजेता टीम के रहे हैं सदस्य

श्रीलंका की 1996 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे विक्रमसिंघा ने कहा कि उन्हें 17 दिसंबर 2025 को चयनकर्ताओं का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था और यह पद स्वीकार करने के बाद उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट के लिए काफी व्यक्तिगत और पेशेवर योगदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें हटाए जाने से उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को 'गंभीर और अनुचित नुकसान'पहुंचा है।

मई 2026 में चयन समिति को किया गया था भंग

प्रमोदया विक्रमसिंघा को दिसंबर 2025 में श्रीलंका की पांच सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन उनका दो साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मई 2026 में चयन समिति को भंग कर दिया गया और कपिल विजेगुणावर्देना की अगुवाई में नई समिति नियुक्त कर दी गई। श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर खेल मंत्री सुनील कुमार गमगे ने नई समिति को मंजूरी दी थी। श्रीलंका क्रिकेट की नई राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष पूर्व तेज गेंदबाज कपिल विजेगुणावर्देना हैं। उनके साथ अंतरिम चयन समिति में अमल सिल्वा, ब्रेंडन कुरुप्पु ,वरुण वारागोडा, वैनेसा डी सिल्वा को जगह मिली है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article