वायरल न्यूज़

इस बच्ची ने अपने डांस से बड़े-बड़े डांसरों को कर दिया फेल, धुरंधर के गाने पर नाचकर लूट ली महफिल

वायरल वीडियो में बच्ची को अपने क्यूट एक्सप्रेशन और अदाओं के साथ धुरंधर मूवी के गाने शरारत पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। बच्ची का डांस देखने के बाद आप भी उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Image

डांस करती बच्ची (instagram/@jayantbhardwaj)

सोशल मीडिया पर बच्चों के क्यूटनेस से ओवरलोडेड वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची ने अपने डांस से पूरी महफिल लूट ली। वीडियो में बच्ची को धुरंधर फिल्म के गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। डांस कर रही बच्ची के एक-एक स्टेप इतने परफेक्ट हैं कि उसके सामने बड़े-बड़े डांस मास्टर भी फेल हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने इस पर जमकर अपना प्यार बरसाया है और बच्ची के डांस की खूब तारीफ की है।

बच्ची ने अपने डांस से लूट ली महफिल

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी समारोह में डांस प्रोग्राम पर डांसर्स परफॉर्म कर रही हैं। बैकग्राउंड में धुरंधर फिल्म का हिट सॉन्ग शरारत बज रहा है। डांसर्स के डांस को देखने के लिए लोगों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी हुई है। दर्शकों में बैठी एक बच्ची भी डांस देखने ही आई थी, लेकिन जैसे ही गाने पर डांसर्स ने डांस करना शुरू किया, इधर, बच्ची के अंदर की माधुरी दीक्षित जाग उठी और उसने अपनी जगह पर ही खड़े होकर डांस करना शुरू कर दिया। बच्ची ने जब डांस करना शुरू किया तो वहां मौजूद एक कैमरामैन के कैमरे का फोकस उस बच्ची पर टिक गया।

बच्ची के डांस के आगे बड़े-बड़े धुरंधर भी फेल

जिसके बाद वीडियो में बच्ची का ऐसा ताबड़तोड़ डांस दिखा कि उसके सामने स्टेज पर डांस कर रही डांसर्स का भी परफॉर्मेंस फिका पड़ गया। गाने पर बच्ची के एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। उसके एक्सप्रेशन्स को देख ऐसा लग रहा है जैसे इस गाने पर डांस को इस बच्ची ने ही कोरियोग्राफ किया हो।

लोगों ने बच्ची को दिया कोरियोग्राफर का टाइटल

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @jayantbhardwaj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करते हुए बच्ची के डांस की खूब तारीफ की। कई लोगों ने तो उसे कोरियोग्राफर ही बता डाला, जबकि अधिकतर लोग बच्ची की क्यूटनेस पर अपना दिल हार बैठे।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article