वायरल न्यूज़

'ये किस लाइन में आ गए आप', नौकरी छोड़ वकील बन गए IIT Kanpur के प्रोफेसर, दोस्त ने शेयर की चौंकाने वाली स्टोरी

समय के साथ लोगों की सोच और रुचि बदल जाती है। कई बार लोग एक अच्छे करियर में होने के बाद भी अपनी पसंद के लिए नई राह चुन लेते हैं। कुछ ऐसा ही मामला हाल में ही सोशल मीडिया पर सामने आया है। जहां एक IIT Kanpur के प्रोफेसर अपनी नौकरी छोड़ वकील बन गए। जिसकी स्टोरी उनके दोस्त ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर की है।

Image

सांकेतिक तस्वीर (iStock)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाली पोस्ट खूब वायरल हो रही है। यह पोस्ट जयपुर के मशहूर कोचिंग प्लेटफॉर्म “हांडा अंकल” के संस्थापक रवि हांडा ने शेयर की है। दरअसल, रवि हांडा ने अपने एक पुराने दोस्त से कई सालों बाद व्हाट्सएप पर बात की। उनका दोस्त IIT कानपुर से कंप्यूटर साइंस का ग्रेजुएट था और वहीं प्रोफेसर भी रह चुका था। बातचीत के दौरान हांडा ने उससे पूछा कि अब उसके कॉलेज में प्लेसमेंट का माहौल कैसा है।

पोस्ट हुई वायरल

इस पर दोस्त ने जवाब दिया, “मैं अब वकील हूं।” यह जवाब पढ़कर हांडा भी हैरान रह गए और मजाक में लिख दिया, “ये किस लाइन में आ गए भाई साहब!” रवि हांडा ने इस बातचीत का स्क्रीनशॉट अपने X अकाउंट पर शेयर किया और साथ में लिखा कि दोस्तों के संपर्क में रहना कितना जरूरी है। वरना ऐसे ही अचानक पता चलता है कि कोई प्रोफेसर अब वकील बन गया है। यह पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने इसे मजेदार बताया, तो कुछ ने इसे प्रेरणादायक कहा। एक यूजर ने लिखा, “वकील बनना बहुत बढ़िया करियर है।” दूसरे ने कहा, “शायद अब वह साइबर क्राइम के केस लड़ता होगा।” एक यूजर ने मजाक में लिखा, “भारत में पहले इंजीनियर बनते हैं, फिर सोचते हैं क्या बनना है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article