Viral Video: भारत में हुनर और 'जुगाड़' (Jugaad Video) की कोई कमी नहीं है। चाहे कोई पुरानी गाड़ियों को नया लुक देना हो या फिर सीमित संसाधनों में नया आविष्कार करना हो, भारतीय हर काम में अव्वल रहते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी जुगाड़ के एक से एक अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में एक ऐसा ही अनोखा और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल हो रहे इस शॉर्ट वीडियो में रात के समय सड़क पर एक बेहद ही अजीब और दिलचस्प वाहन चलता हुआ दिखाई दे रहा है। पहली नजर में यह एक मोटरसाइकिल लगती है, लेकिन इसके पीछे एक बड़ा सा कवर और सीट स्ट्रक्चर जोड़ा गया है, जो इसे किसी छोटे रथ या विशेष व्हीकल जैसा लुक देता है। वीडियो पर गजब का रथ है का टेक्स्ट भी लिखा हुआ है। वीडियो की असली खासियत इसका बैकग्राउंड साउंडट्रैक है। वीडियो में किसी पौराणिक धारावाहिक का गंभीर और नाटकीय संवाद जोड़ा गया है। महोदय! इस वनवासी के पास ऐसा रथ कहां से आया? यह अवश्य देवताओं का षड्यंत्र होगा... हां महाराज, इस रथ को मैं भली-भांति जानता हूं, यह स्वयं देवराज इंद्र का रथ है। रात के सन्नाटे में इस अजीब से जुगाड़ू वाहन के पीछे यह डायलॉग चलना इस पूरे वीडियो को बेहद कॉमेडी और मनोरंजक बना देता है। देखें वीडियो...
सड़क पर दिखा अनोखा जुगाड़
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। इतना ही नहीं कुछ लोग तो जमकर ठहाके भी लगा रहे होंगे। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को rtr_shiva01 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इंद्रदेव भी सोच रहे होंगे कि कलयुग में उनका रथ ऐसा दिखेगा। एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा कि देसी इंजीनियर्स के आगे तो यमराज का रथ भी फेल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
