Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में मजेदार वीडियो की भरमार है। यहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो चौंका देते हैं। इन वीडियो को देखकर हंसी भी बहुत आती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। बताया गया कि वीडियो बांग्लादेश में एक चोर से जुड़ी है। वीडियो में चोर कार से बेहद साधारण सी चीज चुराते हुए नजर आता है। ये चीज इतने साधारण होती है जिसे देखकर नेटिजन्स ने चिंदी चोर की याद आ गई है। मजेदार वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।
कैमरे में कैद हुआ चिंदी चोर
इसकी शुरुआत में देखेंगें कि बांग्लादेश के किसी शहर में गाड़ियां रेंगते हुई नजर आती हैं। फ्रेम में सबकुछ बेहद सामान्य नजर आता है। मगर तभी तेज कदम बढ़ाते हुए एक लड़का सामने आता है। सेकंड भर तक कुछ समझ नहीं आता। मगर तभी चोर काले रंग की कार के करीब पहुंचा और उसके ऊपर से प्लास्टिक कवर खींचकर फरार हो गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।
यहां एक्स पर देखें वीडियो
आखिर में देखेंगे चोर इसी छोटी सी प्लास्टिक को लेकर ऐसा फरार हुआ मानो लाखों का माल लूटकर भागा हो। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
