Viral News: एक चीनी व्यक्ति ने अमेरिका में अपनी मास्टर डिग्री और पीएचडी के सपने को छोड़ कर स्ट्रीट फूड स्टॉल शुरू किया। अब इसकी कहानी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय फेई यू शंघाई की एक फेमस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने वाला था तभी अचानक उसने डिग्री छोड़ने का फैसला ले लिया। दावा है कि, फेई एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और उसने देश के एक अन्य शीर्ष संस्थान से सार्वजनिक स्वास्थ्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। उसके बाद उन्हें मास्टर प्रोग्राम में प्रवेश मिला जहां उसने केवल एक सत्र की ही पढ़ाई की।
फेई बताते हैं कि, वे अपने डिप्रेशन, अनिद्रा और पेट की समस्याओं से पीड़ित थे। एक साल के अंतराल के बाद, उसने अमेरिका में पीएचडी परियोजनाओं के लिए आवेदन किया और उन्हें एक स्कूल में छात्रवृत्ति के साथ दाखिला मिल गया। हालांकि, अमेरिका-चीन संबंधों और नए अमेरिकी प्रशासन द्वारा लगाए गए फंडिंग में कटौती का मतलब था कि फेई की वित्तीय सहायता वापस ले ली जाएगी। पढ़ाई करने में असमर्थ फेई ने स्ट्रीट फूड स्टॉल के माध्यम से पैसे कमाने का फैसला किया, क्योंकि वह बचपन में अपनी दादी को गुब्बारे बेचने में मदद कर चुके थे। इस साल मार्च में फेई ने अपने अल्मा मेटर, यूनिवर्सिटी के गेट के पास एक स्टॉल लगाकर मैश किए हुए आलू बेचने का काम शुरू किया।
फेई यू से पूछा गया कि लोग उनकी इस बात के लिए आलोचना कर रहे हैं कि उन्होंने एक बेहतरीन डिग्री और शैक्षणिक संसाधनों को एक अलग करियर की ओर मोड़ दिया, तो उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं लगता कि यह दुख की बात है कि मैंने अपनी मास्टर डिग्री की पढ़ाई छोड़ दी और अपने विषय से संबंधित नौकरी नहीं की। मेरी राय में, परिणाम इतना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। ग्राहक अक्सर भोजन खरीदने के लिए उनकी दुकान के बाहर कतार में खड़े रहते हैं, जहां से वह प्रतिदिन 8,200 से 11,700 रुपये तक कमा लेते हैं। मुझे बिल्कुल भी शर्मिंदगी महसूस नहीं होती। मैं एक मिलनसार व्यक्ति हूं। मुझे लगता है कि यह अच्छी बात है कि बहुत से लोग मेरी पहचान जानते हैं और वे मेरे बारे में जानने को उत्सुक हैं। यदि उन्हें मेरे भोजन का स्वाद अच्छा लगेगा तो वे निश्चित रूप से इसे खरीदने के लिए वापस आएंगे।'
