वायरल न्यूज़

Dance Ka Video: चचा ने अनोखे डांस से उड़ाया गर्दा, वीडियो देख लगेगा 440 वोल्ट का झटका!

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 29, 2022, 01:32 PM IST

Chacha Ka Dance Video: एक शख्स अनोखे अंदाज में डांस कर रहा था, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Image

डांस से चचा ने बनाया माहौल, (Photo Credit- Instagram )

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने डांस से उड़ाया गर्दा
  • सोशल मीडिया पर छाया डांस का वीडियो
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे हैं चटकारे

Desi Chacha Ka Dance Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं और आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक देसी चचा का डांस वीडियो (Dance Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आपकी हंसी छूट जाएगी, बल्कि, डांस देखकर 400 वोल्ट का झटका भी लगेगा...

कई लोगों का डांस करना काफी अच्छा लगता है। वहीं, कुछ लोगों पर तो डांस का जुनून सवार होता है। जबकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अजीबोगरीब अंदाज में डांस करके महफिल लूट ले जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे। अब जरा इस चचा का डांस देख लीजिए, जिस अंदाज में वो डांस कर रहे हैं देखकर ऐसा लगता है जैसे करंट लगा हो। कुछ स्टेप को देखकर तो ऐसा लगता है जैसे चचा एक्सरसाइज कर रहे हों। आलम ये है कि चचा का डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। देखें वीडियो...

डांस से चचा ने बनाया माहौल

वीडियो (Trending Video) देखकर आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। सोच रहे होंगे भाई ने तो डांस से माहौल बना दिया है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'nitin_k_rajput' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी खतरनाक डांस है। एक यूजर ने लिखा, 'लगता है रामदेव का चेला है'। एक ने लिखा, 'ये नंदू शराबी है'। तो आपको चचा का डांस वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article