राधा अष्टमी का पर्व राधा रानी की भक्ति, प्रेम और करुणा को समर्पित है। बरसाने से लेकर वृंदावन तक इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भक्ति का वातावरण देखने को मिलता है। आगे देखें राधा रानी के कुछ मनमोहक फोटोज...
राधा रानी की सजी तस्वीर प्रेम और भक्ति का अद्भुत प्रतीक मानी जाती है। राधा अष्टमी पर ऐसी तस्वीर का दर्शन आध्यात्मिक वातावरण को और सुंदर बना देता है।
फूलों के आभूषणों और रंग-बिरंगे पुष्पों से सजी राधा रानी की छवि बेहद मनोहारी लगती है। उनके श्रृंगार में प्रकृति की सुंदरता और भक्ति का भाव एक साथ दिखाई देता है। ऐसी तस्वीर राधाष्टमी के उत्सव की रंगत को बयां करती है।
बरसाना को राधा रानी की जन्मस्थली के रूप में विशेष श्रद्धा प्राप्त है। बरसाने की लाडली जी के स्वरूप की तस्वीर भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहती है। राधा अष्टमी पर इस दिव्य स्वरूप का दर्शन भक्तिभाव को गहरा कर देता है।
झूले पर विराजमान राधा-कृष्ण की छवि ब्रज की झूलन और प्रेम परंपरा की याद दिलाती है। फूलों से सजे झूले और दोनों के मनमोहक श्रृंगार का दृश्य देखते ही मन ब्रज की गलियों की कल्पना में खो जाता है।
मुकुट, आभूषण, फूलों की माला और सुंदर वस्त्रों से सजी राधा रानी की तस्वीर भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। राधा अष्टमी पर विशेष श्रृंगार की झलक देखने के लिए श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहता है।
राधा कृष्ण का वात्सल्य रूप हमारे मन में एक अद्भुत प्रेम को जाग्रत करता है। आज राधा अष्टमी पर आप इनके रूप के दर्शन कर सकते हैं।