फिल्म हनुमान अंश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। फिल्म के डायलॉग, गाने और कई सीन लोगों को पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि अब लोग फिल्म से जुड़े डायलॉग और सीन्स पर जमकर रील (Reel) बना रहे हैं लेकिन इन सबके बीच बच्चों की एक ऐसी रील वायरल (Viral) हो गई है, जिसे देखकर शायद आपका भी चेहरा मुस्कान से खिल उठेगा।
Gen Alpha का हनुमान अंश वाला अंदाज
इस वायरल वीडियो (Viral Video) में Gen Alpha किड्स फिल्म के एक सीन को अपने अंदाज में दोहराते नजर आ रहे हैं। बच्चों की मासूमियत और शानदार एक्टिंग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बच्चे ने की नीब करौली बाबा की नकल
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @yajnshri नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक बच्चा फिल्म में नीब करौली बाबा का किरदार निभाने वाले कलाकार की एक्टिंग को कॉपी करता नजर आ रहा है। बच्चा कंबल ओढ़कर और उसी अंदाज में बैठकर महाराज जी की नकल करता दिखाई देता है। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का डायलॉग सुनाई देता है, "अरे! हमें तो हनुमानजी सब दे देते हैं।"
कंबल ओढ़कर बच्चे ने की गजब की एक्टिंग
खास बात यह है कि बच्चे के एक्सप्रेशन और उसके एक्टिंग करने का अंदाज बैकग्राउंड में चल रहे डायलॉग और म्यूजिक के साथ काफी अच्छी तरह मेल खाता है। यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग बच्चे की क्यूटनेस पर फिदा हो रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में भी मजेदार अंदाज में लिखा गया है कि Gen Z को छोड़िए, Gen Alpha भी हनुमान अंश पर रील बना रही है।
हजारों लोगों ने किया पसंद
सोशल मीडिया (Social Media) पर इस वीडियो (Video) को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो को एक्स पर अब तक 73 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 4 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। कई यूजर्स बच्चों की मासूम एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों के लिए यह रील फिल्म के प्रति बच्चों के उत्साह को दिखाने वाली प्यारी मिसाल बन गई है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
