सोशल मीडिया पर हमें अक्सर लंगर की तस्वीरें या फिर वीडियो देखने को मिलती हैं, जहां लोगों को मुफ्त राशन या फिर खाना दिया जाता है, लेकिन इस बार जिस तरह के लंगर का ऐलान हुआ है, उसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बिजनेसमैन और सोशल मीडिया (Social Media) इन्फ्लुएंसर ने 'iPhone लंगर' लगाने का ऐलान किया है। दावा है कि इस आयोजन में चुनिंदा लोगों को मुफ्त में आईफोन दिए जाएंगे।
लंगर में बंटेगा iPhone
इस अनोखे ऐलान का वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी PTI ने भी अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में बिजनेसमैन राकेश त्रेहान 22 सितंबर को आईफोन बांटने की बात कहते नजर आ रहे हैं। राकेश त्रेहान को सोशल मीडिया पर Raja D King के नाम से भी जाना जाता है, फिलहाल उनके इस दावे से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
22 सितंबर से शुरू होगा वितरण
वीडियो (Video) में राकेश त्रेहान के हवाले से कहा गया है कि 22 सितंबर को आईफोन बांटना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम चंडीगढ़ में उसी स्थान पर लोगों के सामने लाइव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मीडिया को भी कार्यक्रम में आने का न्योता दिया है। वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि सभी मीडिया संस्थानों को आमंत्रित किया गया है और जो लोग पहले भी उनके साथ खड़े रहे हैं, उन्हें भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।
लकी ड्रॉ से चुने जाएंगे लोग
सबसे दिलचस्प बात यह है कि आईफोन पाने वाले लोगों का चयन लकी ड्रॉ के जरिए किया जाएगा। यानी कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने नाम निकाले जाएंगे और जिन लोगों के नाम चुने जाएंगे, उन्हें आईफोन दिए जाएंगे। बताया गया है कि चंडीगढ़ और मोहाली के कुछ चुनिंदा लोगों के बीच इस फोन को बांटा जाएगा। हालांकि, कितने आईफोन बांटे जाएंगे और पात्र लोगों की संख्या कितनी होगी, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
'जय माता दी' लिखने वालों को फोन देने का दावा
सोशल मीडिया पर इस आयोजन को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि 'जय माता दी' लिखने वाले लोगों को मुफ्त आईफोन दिए जाएंगे। इसके अलावा, वायरल पोस्ट में यह भी दावा है कि बांटे जाने वाले सभी आईफोन iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल होंगे।
सोशल मीडिया पर चर्चा में 'iPhone लंगर'
भारत में लंगर आमतौर पर भोजन या जरूरत की चीजें बांटने से जुड़ा होता है। ऐसे में आईफोन बांटने के ऐलान ने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। अब 22 सितंबर को होने वाले इस आयोजन पर लोगों की नजर रहेगी। अगर वाकई लकी ड्रॉ के जरिए मुफ्त आईफोन बांटे जाते हैं, तो यह कार्यक्रम सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा बटोर सकता है।
