वायरल न्यूज़

'लैपटॉप तो लौटा दो भाई', ज्वानिंग से पहले कंपनी का MacBook लेकर फरार हुआ कैंडिडेट, रिक्रूटर का दर्द भरा पोस्ट Viral

एक कैंडिडेट जॉब जॉइन करने से पहले ही कंपनी का महंगा लैपटॉप लेकर फरार हो गया। धोखाधड़ी के इस चौंका देने वाले मामले को एक कंपनी के रिक्रूटर ने लिंक्डइन पर शेयर किया है।

Image

ज्वाइनिंग से पहले लैपटॉप लेकर फरार हुआ कैंडिडेट (LinkedIn/@Raghu Tenneti)

आज के इस जमाने में धोखाधड़ी के कई मामले हमें सोशल मीडिया पर देखने और सुनने को मिलते हैं। जहां कभी कोई हनी ट्रैप का शिकार होता है तो कोई डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का। हाल में ही इस वक्त एक ऐसा ही अजीब मामला इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल (Viral) हो रहा है। जहां एक रिक्रूटर ने अपनी दर्द भरी कहानी जॉब हंटिंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर शेयर की और बताया कि उसकी कंपनी में एक कैंडिडेट ज्वाइन करने वाला था, कंपनी ने उसकी ज्वाइनिंग से पहले ही उसके एड्रेस पर लैपटॉप भेजवा दिया था लेकिन कैंडिडेट कंपनी ज्वाइन करने से पहले ही कहीं गायब हो गया और साथ में कंपनी का महंगा लैपटॉप भी ले गया।

ज्वाइनिंग से पहले कंपनी ने एड्रेस पर भेजा था लैपटॉप

रिक्रूटर ने लिंक्डइन पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उसके पास एक कैंडिडेट का एप्लिकेशन आया, जिसके बाद उसका इंटरव्यू लिया गया। कैंडिडेट ने इंटरव्यू क्लियर कर लिया और कंपनी ने उसे ऑफर लेटर भेज दिया। उस कैंडिडेट ने कंपनी के उस ऑफर को स्वीकार भी कर लिया। जब उस कैंडिडेट की ज्वाइनिंग डेट नजदीक आई तो कंपनी ने उसकी जॉइनिंग से पहले उसके एड्रेस पर मैकबुक भेज दिया। बस कंपनी से यहीं गलती हो गई।

ये भी पढ़ें:

ज्वाइनिंग से पहले लैपटॉप लेकर गायब हुआ कैंडिडेट

दरअसल, जब जॉइनिंग का वक्त आया तो उस दिन वह कैंडिडेट कहीं नजर ही नहीं आया। रिक्रूटर ने आगे बताया कि उसने उस कैंडिडेट से काफी कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन ही नहीं लग रहा था। जब भी रिक्रूटर उसे फोन लगाता हर वक्त ऊधर से यही सुनने को मिलता कि यह नंबर मौजूद नहीं है। इसके बाद जब रिक्रूटर ने उसका लिंक्डइन प्रोफाइल चेक किया तो वह भी गायब था।

लैपटॉप को किया फैक्ट्री रिसेट, खोजने में IT टीम भी नाकाम

सबसे चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब कंपनी की IT टीम ने लैपटॉप की डिलीवरी लोकेशन को ट्रैक किया। पता चला कि वह पता किसी घर का नहीं, बल्कि एक खाली प्लॉट था, जो एक खाली इमारत के पीछे था। ऐसे में टीम ने और भी कोशिश की लेकिन वे उसे पकड़ने में नाकाम रहें। कैंडिडेट ने लैपटॉप लोकेशन को पहले ही फैक्ट्री रीसेट कर दिय था और वह किसी उसे एन्क्रिप्टेड नेटवर्क के जरिए इस्तेमाल कर रहा था। यानी कैंडिडेट पूरी प्लानिंग के साथ कंपनी का लैपटॉप ले उड़ा था।

लैपटॉप लौटाने के लिए शख्स कर रहा दरख्वास्त

रिक्रूटर ने उस कैंडिडेट की इस धोखाधड़ी पर हैरान होते हुए कहा कि इस बंदे ने हर एक चीज को इतना सोच-समझ कर किया है कि इसने डिजिटली कोई भी सुराख नहीं छोड़ा। सारी तमाम कोशिशों के बाद रिक्रूटर ने थक-हारकर लिंक्डइन पर इस मामले को शेयर किया और उस कैंडिडेट से कहा कि भाई हम मान गए तुम्हारे इस कला को लेकिन भाई कम से कम हमारा लैपटॉप वापस कर दो। इस पोस्ट को लिंक्डइन पर Raghu Tenneti नाम के यूजर ने शेयर किया है। रघु के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार वे कैब सर्विस देने वाली कंपनी ऊबर (Uber) के लिए हायरिंग करते हैं।

पोस्ट पर लोगों ने खूब लिए चटकारे

फिलहाल रिक्रूटर का यह पोस्ट (Viral Post) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे पढ़ने और सुनने वाले लोग हैरान रह गए। लोगों ने इस मजेदार और हैरान कर देने वाले पोस्ट पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है। जहां कुछ लोगों ने इसे फिल्मी चोरी कहा, तो कुछ ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इतना कठिन इंटरव्यू पास करके सिर्फ लैपटॉप चुराने के लिए आया था। जबकि कई लोगों ने इसे ठगी का एक नया तरीका बताया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह कंपनियों के लिए एक बड़ा सबक भी है। आज के डिजिटल दौर में पहचान की जांच बहुत जरूरी हो गई है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article