वायरल न्यूज़

केयरटेकर के साथ मस्ती करते दिखा हाथी, आपका भी मन मोह लेगा गजराज का यह मजाकिया अंदाज

हाथी हमेशा से इंसानों के करीब रहे हैं। ऐसे में वे अपनी समझदारी और सामाजिक व्यवहार के लिए काफी मशहूर हैं। जंगल में वे परिवार के साथ खेलते-कूदते हैं और कभी-कभी इंसानों के साथ भी मजाकिया अंदाज में थोड़ी शरारतें कर लेते हैं। हाल में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

हाथी का यह मजाकिया अंदाज हुआ वायरल (X/@AMAZlNGNATURE)

सोशल मीडिया पर हर रोज ऐसे कई वीडियो हमें देखने को मिलते हैं, जिन्हें देख हमारा दिन बन जाता है। ऐसे वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ हमारे चेहरे पर मुस्कान भी ला देते हैं। अगर कहीं ये वीडियो जंगल और जंगली जानवरों से जुड़े होते हैं तब तो ये दिल में समा जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक विशाल हाथी अपनी शरारत से हर किसी को हंसने और मुस्कुराने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो देखने के बाद हर किसी का दिल खुश हो गया। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने इसे लाइक किया है।

महिला को चिढ़ाते दिखा हाथी

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा हाथी एक महिला के साथ खड़ा नजर आ रहा है। हाथी अपने सूंड में सफाई करने वाला बेलचा फंसाए अपनी केयरटेकर को छेड़ रहा है। महिला बार-बार उस बेलचे को हाथी की सूंड से छीनने की कोशिश कर रही है, लेकिन हाथी उसे हर बार चालाकी से चकमा दे देता और बेलचा दिखाकर उसे फिर से लेने के लिए लालच देता।

हाथी का मजाकिया अंदाज

हर बार जब भी महिला बेलचा पकड़ने के लिए अपना हाथ बढ़ाती है, हाथी अपनी सूंड को आगे करके उसे ललचाता है और आखिरी पल में पीछे खींच लेता है। यह खेल कई बार दोहराया जाता है। आखिरकार, थक हारकर हाथी बेलचा महिला को सौंप देता है। लेकिन असली मजा तो इसके बाद आता है, जब हाथी अपनी सूंड को ऊपर उठाकर ऐसे घुमाता है, मानो कोई शरारती बच्चा जीत का जश्न मना रहा हो।

पसंद आया लोगों को यह वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 31 हजार से अधिक यूजर्स ने लाइक किया है। कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स की प्रतिक्रियाएं कमाल की हैं। एक यूजर ने हैरानी जताते हुए पूछा, "क्या सच में हाथियों में मजाक करने की आदत होती है?" दूसरे ने लिखा, "हाथी तो बस थोड़ा फन करना चाहता था।" एक और यूजर ने तारीफ करते हुए कहा, "हाथी कितने इंटेलिजेंट जानवर होते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article