वायरल न्यूज़

Bride Groom Video: पूरी बारात पिटवाने वाली हरकत करने लगा दूल्हा, शादी का ये वीडियो हैरान कर देगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 9, 2025, 09:14 AM IST

Bride Groom Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि दूल्हा खुद की शादी में इतनी खराब हरकत करता है जिसे देखकर मेहमान भी हैरान रह गए। खुद दुल्हन का रिएक्शन सबसे ज्यादा गुस्सैल होता है।

Image

दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो सचमुच हैरान कर देगा। (photo/Instagram)

Bride Groom Video: शादी-ब्याह से जुड़े ढेरों वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किए जाते हैं। इनमें विवाह के समय दूल्हा-दुल्हन के बीच मस्ती-मजाक सबसे ज्यादा देखने लायक होती है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है। मगर इसमें दूल्हा इतनी खराब हरकत करते हुए नजर आता है, जिसे देख दुल्हन पक्ष को बुरी तरह गुस्सा आ गया। दूल्हे की ऐसी हरकत देखकर लगता है कि वो पूरी बारात की पिटाई करवाने के बाद ही शांत बैठेगा।

दुल्हन की सहेली के साथ की खराब हरकत

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे बारात बैंक्वेट हॉल पहुंच चुकी है। सभी बहुत खुश हैं। दूल्हा स्टेज पर खड़ा है और दुल्हन के आने का इंतजार है। थोड़ी ही देर में सहेलियों के साथ दुल्हन स्टेज करीब पहुंचती है। मगर इसके बाद दूल्हे ने इतनी खराब हरकत की जिसकी किसी ने कल्पना नहीं होगी। इसमें देखेंगे दुल्हन सामने खड़ी है मगर दूल्हा उसकी सहेली का हाथ पकड़ने की कोशिश करता है। वो लड़की से अपना हाथ पकड़ने के लिए कहता है। इधर जब ये सब दुल्हन देखती है उसकी आंखें फटी रह गई। विवाह में मौजूद मेहमानों की नाराजगी साफ देखी जा सकती है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

आखिर में देखेंगे कि दुल्हन की सहेली इससे इनकार करती है। मगर मगर दूल्हा फिर भी अपनी खराब हरकत से बाज नहीं आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर सचमुच किसी का भी दिमाग घूम जाएगा। मालूम विवाह से जुड़ा ये अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article