वायरल न्यूज़

Viral Video: जयमाल के दौरान दूल्हे का दोस्त बन रहा था ओवर स्मार्ट, दुल्हन ने सबके सामने जमकर कूट दिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने दूल्हे के दोस्त के साथ ऐसा खेल किया, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

Viral Video: जयमाल के दौरान दूल्हे का दोस्त बन रहा था ओवर स्मार्ट, दुल्हन ने सबके सामने जमकर कूट दिया

KEY HIGHLIGHTS
  • जयमाला के दौरान दूल्हे का दोस्त बन रहा था ओवर स्मार्ट
  • दुल्हन ने सबके सामने जमकर कूट दिया
  • वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: शादियों के सीजन आते ही सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होने लगते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग ठहाके लगाने लगते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो शादियों में दोस्त-यार भी ऐसा माहौल बना देते हैं, जिससे सोशल मीडिया गुलजार हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं।

आज कल हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को खास और यादगार बनाना चाहता है। इसके लिए कपल काफी कुछ हटकर भी करते हैं। हालांकि, कई बार दोस्त-यार सारे माहौल को बदल देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम चल रहा है। दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाना चाहती है। लेकिन, दूल्हे का दोस्त बार-बार दूल्हे को पीछे खींचने लगता है। एक-दो बार दुल्हन कुछ नहीं कहती है। लेकिन, सबके सामने दूल्हे के दोस्त को जमकर कूट देती है। देखें वीडियो...

दूल्हे के दोस्त के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि दूल्हे के दोस्त के साथ तो खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rajput_chhora04' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 60 हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि और बनो स्मार्ट। किसी का कहना है कि दोस्त का तो पोपट बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article