Munawar Faruqui News: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जैसा की सभी को मालूम है कि स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर पर 'बिग बॉस 17' में आयशा खान ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। आयशा ने दावा किया कि मुनव्वर ने उन्हे और कई लड़कियों को एक समय पर डेट किया, जिसके चलते स्टैंडअप कॉमेडियन की छवि को काफी नुकसान पहुंचा था। हालांकि बिग बॉस 17 के खत्म होते ही कुछ महीनों बाद मुनव्वर फारुकी ने सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) संग निकाह कर लिया था। अब एक पॉडकास्ट के दौरान मुनव्वर ने बताया कि आखिर उन्होंने जल्दबाजी में शादी क्यों की? (जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: Amrita Rao की बहन Preetika Rao ने गुपचुप रचाई शादी, वेडिंग फोटोज में छिपाया पतिदेव का चेहरा)
मुनव्वर फारुकी ने क्यों की दूसरी शादी?
सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में मुनव्वर फारुकी ने बताया कि मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ बिग बॉस जीतने की वजह से मेरे पास बहुत सारा काम आने लगा था और आर्थिक तौर पर भी मैं पूरी तरह से सेटल हो गया था। लेकिन मुझे जो अटेंशन मिल रहा था, वो मेरे लिए अच्छा नहीं था। महज दो से ढाई महीने के अंदर मुझे समझ आ गया कि ये सब मेरे लिए और मेरे बच्चे के लिए ठीक नहीं है। मैं नमाज पढ़ता था और नमाज पढ़ते-पढ़ते रोने लगता था। अल्लाह से बस यही दुआ करता था कि मेरी जिंदगी में सुकून आ जाए और मैं सेटल हो जाऊं। मैं 3-4 दिनों तक खुद को लिविंग रूम में बंद करके रखता था। जबकि बाहर पूरी दुनिया मेरा इंतजार कर रही थी और सब कुछ इतना अच्छा चल रहा था। लेकिन मैंने महसूस किया कि जैसे ही मैं बाहर कदम रखता था, मुझे खुद से ही नफरत होने लगती थी। मुझे वो जिंदगी पसंद नहीं थी। शायद यही एक इशारा था कि अब मैं शादी करना चाहता था।
(जूम हिंदी पर ये भी पढ़ें: FLASHBACK: 19 साल की Ankita Lokhande से जब हुई काम के बदले 'जिस्म की फरमाइश')
कैसे किया महजबीन कोटवाला को प्रपोज?
मुनव्वर फारुकी ने बताया कि महजबीन मेरे कजिन कि दोस्त थी। हम एक मूवी के दौरान मिले थे और बस फोटो क्लिक की। रमजान के बाद हम दोनों ने एक दूजे को ईद की मुबारकबाद देने के लिए मैसेज किया। महजबीन ने मुझे गिफ्ट भी भेजा और उसके बाद ही 3-4 दिन लगातार हमारी बात हुई। जब मुझे पता चला की महजबीन तलाकशुदा और एक बच्ची की मां है , तो मैंने बिना देर किए उसे तुरंत प्रपोज कर दिया। वो मेरा प्रपोजल सुनकर हैरान रह गई थी। उसने थोड़ा समय लिया और कहा कि वो मेरे बारे में बहुत कुछ जानना चाहती है और अपने माता-पिता से भी बात करना चाहती है। उसने करीब एक हफ्ते तक मेरे बारे में पूछताछ की और इस दौरान मैं लगातार उसे मनाने की कोशिश करता रहा। फिर महज एक महीने के अंदर ही हमारी शादी हो गई।
