वायरल न्यूज़

BRICS 2026: केरल घूमकर भारत की मुरीद हुईं ब्राजील की यह कंटेंट क्रिएटर, बोलीं- लोग और प्यार बिल्कुल हमारे जैसे

BRICS 2026 के दौरान ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर जेसिका तीन दिन के केरल दौरे पर पहुंचीं। भारत की संस्कृति, खान-पान और लोगों के अपनेपन से प्रभावित होकर उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की।

Image

ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर जेसिका ने भारत भ्रमण के बाद देश की खूब तारीफ की। (Instagram/@ANI)

BRICS 2026 के दौरान भारत की संस्कृति और खूबसूरती को दुनिया के सामने दिखाने का एक शानदार मौका मिला है। इसी सिलसिले में BRICS देशों के कई कंटेंट क्रिएटर्स केरल के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान ब्राजील की कंटेंट क्रिएटर जेसिका (Jessica) ने भारत और केरल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां के लोग, खाना और संस्कृति काफी पसंद आई।

केरल की खूबसूरती ने जीता दिल

दरअसल, BRICS से जुड़े करीब 35 कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने केरल का दौरा किया। इस यात्रा का मकसद राज्य की संस्कृति, खान-पान, परंपराओं और रोजमर्रा की जिंदगी को करीब से देखना और उसे अपने-अपने देशों के लोगों तक पहुंचाना था। तीन दिनों के इस दौरे में विदेशी क्रिएटर्स ने केरल के अलग-अलग रंगों को करीब से देखा। उन्होंने स्थानीय खाना चखा, पारंपरिक कला और हस्तशिल्प को जाना और वहां के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें केरल की मेहमाननवाजी भी देखने को मिली।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

केरल की संस्कृति और खाने की हुईं फैन

ब्राजील की जेसिका (Jessica) ने भारत को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि ब्राजील और भारत काफी हद तक एक जैसे हैं। उन्होंने खास तौर पर यहां के लोगों के प्यार और अपनापन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के लोग, खाना, संस्कृति और यहां की हर चीज पसंद आई।

Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

जेसिका (Jessica) की इस बात का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हमने इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI के इंस्टाग्राम पेज @ani_trending से लिया है। वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि भारत आने वाले विदेशी मेहमान अक्सर यहां की विविधता, खान-पान और लोगों के व्यवहार की तारीफ करते हैं लेकिन BRICS के इस दौरे ने कई विदेशी कंटेंट क्रिएटर्स को भारत को करीब से समझने का मौका दिया।

BRICS ने दिया भारत को अच्छे से जानने और समझने का मौका

केरल में क्रिएटर्स ने सिर्फ घूमने-फिरने का मजा नहीं लिया, बल्कि उन्होंने राज्य की पारंपरिक कला और स्थानीय जीवन को भी समझने की कोशिश की। वे कोवलम स्थित Kerala Arts & Crafts Village भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कलाकारों से मुलाकात की और पारंपरिक हस्तशिल्प के बारे में जाना। इस यात्रा के दौरान दूसरे देशों के क्रिएटर्स ने भी भारत को लेकर अपने अनुभव साझा किए। किसी को यहां के लोग पसंद आए तो किसी ने भारतीय खाना और संस्कृति की तारीफ की। एक क्रिएटर ने तो यह भी बताया कि बचपन से हिंदी फिल्में देखने के कारण भारत आने का सपना उनके मन में था।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article