वायरल न्यूज़

K2 की चोटी पर पहुंचकर किए Push-ups, 8611 मीटर की ऊंचाई पर शेरपा ने दिखाया दम, देखें Video

नेपाल के एक पर्वतारोही ने 8,611 मीटर ऊंची K2 की चोटी पर पहुंचकर Push-ups किए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

K2 की ऊंची चोटी पर पुश-अप्स करते हुए नेपाली पर्वतारोह (Instagram/@adultsociety)

दुनिया की ऊंची चोटियों पर पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है लेकिन कुछ पर्वतारोही अपनी मंजिल तक पहुंचने के बाद भी ऐसा काम कर देते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। ऐसा ही कुछ नेपाली पर्वतारोही छिरिंग नामगेल शेरपा ने किया। साल 2021 की गर्मियों में K2 की चोटी पर पहुंचने के बाद उन्होंने वहां Push-ups किए। जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। खास बात यह है कि K2 समुद्र तल से 8,611 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

K2 की चोटी पर किए Push-ups

छिरिंग नामगेल शेरपा ने K2 के शिखर पर पहुंचने के बाद अपनी शारीरिक ताकत का अनोखा प्रदर्शन किया। इतनी ऊंचाई पर जहां सामान्य इंसान के लिए सांस लेना और कुछ देर खड़ा रहना भी मुश्किल हो सकता है, वहां उन्होंने Push-ups करके सभी को चौंका दिया। यह सिर्फ ताकत दिखाने वाला स्टंट नहीं था, बल्कि उनके फिटनेस लेवल और लंबे समय की तैयारी को भी दिखाता है। K2 पर चढ़ाई करना दुनिया के सबसे कठिन पर्वतारोहण अभियानों में गिना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए सिर्फ मजबूत शरीर ही नहीं, बल्कि मजबूत मानसिक क्षमता और लंबे अनुभव की भी जरूरत होती है।

8611 मीटर की ऊंचाई पर आसान नहीं होता कुछ करना

जैसे-जैसे कोई व्यक्ति समुद्र तल से ऊपर जाता है, हवा में ऑक्सीजन की मात्रा कम होती जाती है। बेहद ऊंचाई पर शरीर को सामान्य परिस्थितियों की तुलना में ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। K2 की ऊंचाई 8,611 मीटर है। यहां मौसम तेजी से बदल सकता है और तेज हवाएं, बर्फबारी तथा खड़ी चट्टानें पर्वतारोहियों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। ऐसे माहौल में चढ़ाई पूरी करने के बाद Push-ups करना शेरपा के फिटनेस को दिखाता है।

दुनिया की सबसे मुश्किल चोटियों में शामिल है K2

K2 पाकिस्तान और चीन की सीमा के पास काराकोरम पर्वत श्रृंखला में स्थित है। इसे दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में से एक माना जाता है। यहां चढ़ाई के दौरान पर्वतारोहियों को खड़ी चट्टानों, बर्फ, तेज हवाओं और अचानक बदलते मौसम का सामना करना पड़ता है इसलिए K2 को फतह करने के लिए महीनों और कई बार वर्षों तक तैयारी करनी पड़ती है। छिरिंग नामगेल शेरपा का K2 के शिखर पर Push-ups करना देखने में भले ही कुछ सेकंड का काम लगे, लेकिन इसके पीछे लंबे समय की मेहनत, ट्रेनिंग और तैयारी छिपी होती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article