वायरल न्यूज़

एक ही शरीर पर टैटू की 40 लेयर, इस शख्स की बॉडी पर हर कोने में दिखेगा Tattoo, बना Guinness World Record

कनाडा के जेरेमी 'रेमी' स्कोफील्ड ने शरीर पर टैटू की करीब 40 लेयर बनवाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है। उनके शरीर की 90 फीसदी त्वचा टैटू से ढकी है और उनका नाम Guinness World Records 2027 में शामिल है।

Image

शख्स के शरीर पर चढ़ी टैटू की 40 परतें (Instagram/@GuinnessWorldRecords)

दुनिया में कई लोग अपने शरीर पर टैटू बनवाने के शौकीन होते हैं। कोई अपने परिवार के सदस्य का नाम लिखवाता है तो कोई अपनी पसंद की तस्वीर या डिजाइन शरीर पर बनवाता है लेकिन कनाडा के जेरेमी ‘रेमी’ स्कोफील्ड का टैटू प्रेम कुछ ऐसा है, जिसे देखकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे।

शख्स के नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

जेरेमी को सोशल मीडिया (Social Media) पर @Ephemeral Remy के नाम से जाना जाता है। जेरेमी ने अपने शरीर पर टैटू की इतनी सारी परतें बनवाई हैं कि उनका नाम अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (Guinness World Records)में दर्ज हो गया है। उन्हें ‘Most Tattooed Person Living (Multiple Layers) – Male’ का रिकॉर्ड मिला है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शख्स के शरीर पर टैटू की 40 परतें

रेमी के शरीर की कम से कम 90 फीसदी त्वचा टैटू से ढकी हुई है। खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ एक बार टैटू नहीं बनवाए, बल्कि कई हिस्सों में टैटू के ऊपर फिर से टैटू बनवाया। उनके शरीर पर लगभग 40 लेयर तक इंक चढ़ चुकी है। कुछ हिस्सों में तो 100 से ज्यादा बार तक टैटू किया गया है।

शरीर के हर एक हिस्से पर बनवाया टैटू

रेमी का टैटू का सफर इतना बड़ा होगा, यह उन्होंने खुद भी नहीं सोचा था। इसकी शुरुआत बेहद छोटी थी। साल 2005 में उन्होंने पहली बार अपने बाएं हाथ के अंदर वाले हिस्से पर अपने बेटे का नाम टैटू करवाया था। धीरे-धीरे उनका शौक जुनून में बदल गया और उन्होंने अपने शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर टैटू बनवाना शुरू कर दिया।

1000 घंटे से ज्यादा समय टैटू चेयर पर बिताया

रेमी पहले शेफ के तौर पर काम करते थे। अब वह टैटू शॉप्स और सोशल मीडिया कंपनियों को मैनेज करते हैं। वह पहले से ही बॉडी मॉडिफिकेशन के शौकीन रहे हैं और उनके शरीर पर 100 से ज्यादा पियर्सिंग भी हैं। इस पूरे सफर में उन्होंने 1000 घंटे से ज्यादा समय टैटू चेयर पर बिताया है। उनके शरीर पर टैटू बनाने में 40 से ज्यादा कलाकारों ने योगदान दिया है।

रिकॉर्ड बनाने का नहीं था कोई मकसद

दिलचस्प बात यह है कि रेमी ने कभी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए टैटू करवाना शुरू नहीं किया था। उनके मुताबिक, उन्हें इस काम से प्यार था और वह इसी जुनून के चलते आगे बढ़ते गए। बाद में लोगों ने उनसे पूछना शुरू किया कि क्या उनके नाम कोई रिकॉर्ड भी है। रेमी का नाम Guinness World Records 2027 में भी शामिल है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article