वेब सीरीज

Koffee With Karan 9: सैफ पर चाकू से हमले के बाद बदहवास हो गई थीं Kareena Kapoor, 6 महीने तक नहीं आई नींद

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 5, 2026, 10:29 AM IST

Kareena Kapoor Speak on Attack on Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले की यादें एक बार फिर करीना कपूर ने शेयर की हैं। करण के शो में करीना कपूर ने कई बड़े खुलासे किए।

Image

सैफ अली खान खून से लथपथ थे, सड़क पर ऑटो के लिए चिल्ला रही थीं करीना कपूर, सुनाया हमले की रात का किस्सा (Image Source: Jio Hotstar/ Reddit)

Kareena Kapoor Speak on Attack on Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की जोड़ी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। करीना और सैफ एक बार फिर अपने साथ हुए उस हादसे को लेकर खबरों में हैं, जिसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया था। दोनों हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के नए एपिसोड में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनवरी 2025 में सैफ पर हुए चाकू से हमले को याद किया। बातचीत में करीना ने उस रात के कुछ ऐसे पल शेयर किए, जिन्हें याद करना आज भी उनके लिए आसान नहीं है।

सड़क पर ऑटो के लिए चिल्ला रही थीं करीना कपूर

करीना ने बताया कि जब सैफ पर हमला हुआ और वह खून से लथपथ थे, तब वो उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए ऑटो रिक्शा ढूंढने सड़क पर दौड़ पड़ी थीं। उस समय उन्होंने नाइट टी-शर्ट पहनी हुई थी और उन्हें कपड़े बदलने तक का वक्त नहीं मिला था। सैफ ने शो में बताया कि करीना आधी रात को सड़क पर चिल्ला रही थीं, ‘रुको-रुको।’ इस पर करीना ने बताया कि वो पागलों की तरह सड़क पर दौड़ रही थीं और ऑटो रोकने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कहा कि सैफ को खून से लथपथ देखकर वह बुरी तरह घबरा गई थीं। करीना ने ये भी बताया कि जब उन्होंने लिफ्ट में सैफ को देखा तो उनसे कहा, ‘सैफ, ऐसा मत करो।’ उसी वक्त उनके बेटे तैमूर (Taimur) ने अपने पिता से पूछा था, ‘अब्बा, क्या आप मरने वाले हैं?’

करीना को छह महीने तक नहीं आई ठीक से नींद

करीना ने बताया कि इस घटना का असर उन पर लंबे समय तक रहा। वो करीब छह महीने तक ठीक से सो नहीं पाई थीं। परिवार के बाकी लोग भी इस हादसे से काफी परेशान हुए थे। सैफ ने बताया कि ऑपरेशन के बाद जब उनकी आंख खुली तो उनके बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) काफी गुस्से में थे और रो रहे थे। वो हमलावर को पकड़ना चाहते थे। करीना और सैफ ने इस दौरान हमले को लेकर सोशल मीडिया पर फैली साजिश की थ्योरी और अफवाहों पर भी बात की। करीना ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि लोग ऐसी बातें कैसे सोच सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि जेह ने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी थी। बाद में उसने सैफ को अपना प्लास्टिक का खिलौना वाला तलवार देते हुए कहा था कि अगली बार चोर आए तो इसका इस्तेमाल करना।
Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article