वायरल न्यूज़

रात के अंधेरे में सड़क पर कूड़ा फेंकना पड़ा भारी, अनाउंसमेंट सुनते ही भौचक्का रह गया युवक, वीडियो देख दंग रह जाएंगे

Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात के अंधेरे में एक शख्स सड़क किनारे बेफिक्र होकर कूड़ा फेंक देता है। लेकिन जैसे ही वह आगे बढ़ता है, लाउडस्पीकर पर अचानक आवाज गूंजती है- भाई! कूड़ा क्यों फेंका? उठाओ इसे इसके बाद कैमरे में कैद हुआ शख्स का रिएक्शन और उसकी हड़बड़ाहट देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

चुपके से कूड़ा फेंकना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- @GreaterNoidaW)

Viral Video: अगर आप भी यह सोचते हैं कि रात के अंधेरे में या किसी सुनसान सड़क पर कचरा फेंककर आसानी से निकल जाएंगे, तो ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर से आई यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक CCTV फुटेज (CCTV Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का 'स्मार्ट तरीके' से चालान और फजीहत होने से बचा, लेकिन सबक ऐसा मिला जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।

    घटना बीटा-1 सेक्टर की है, जहां रात के समय एक युवक हाथ में कूड़े की थैली आराम से टहलता हुआ आता है और सड़क किनारे कचरा फेंक कर आगे बढ़ने लगता है। उसे लगा कि आसपास कोई देखने वाला नहीं है। लेकिन तभी वहां लगे हाई-टेक CCTV और अनाउंसमेंट सिस्टम से एक कड़क आवाज गूंजती है- हेलो... कूड़ा उठाओ भाई! इधर आओ, कूड़ा क्यों डाला वहां पर? उठाओ उसको, वरना सुबह चालान कटेगा आपका, सब कैमरे में आ गया है। जैसे ही लाउडस्पीकर से आवाज आई, युवक एकदम सन्न रह गया। वह भौचक्का होकर पहले आसमान और आसपास के पेड़ों और खंबों की तरफ देखने लगा कि आखिर यह आवाज आ कहां से रही है और उसे देख कौन रहा है। जब अनाउंसमेंट में बार-बार कूड़ा उठाने की चेतावनी दी गई, तो बिना देर किए युवक वापस मुड़ा और जमीन पर बिखरा कचरा चुपचाप उठाने लगा। कूड़ा उठाने के बाद वह हाथ में कचरा समेटकर तेजी से वहां से रफूचक्कर हो गया। देखें वीडियो...

    कूड़ा फेंकना पड़ा भारी

    वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरान भी हो रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को

    GreaterNoidaW नाम के पेज से शेयर किया गया है। यह पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वहीं, वीडियो सामने आते ही लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली 'तीसरी आंख' का खौफ। सच में अब लोग सीधे रास्ते पर आएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई कूड़ा उठाकर घर ले गया या पड़ोसी के घर के आगे फेंक आया, यह जांच का विषय है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article