टेक एंड गैजेट्स

इनबिल्ट बैटरी के साथ भारत का पहला LED TV लॉन्च, बिजली जाने पर भी 3 घंटे तक देख सकेंगे टीवी

NVY Power+ LED TV को भारतीय घरों में बिजली कटने की समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अक्सर बिजली जाने पर टीवी के साथ सेट-टॉप बॉक्स और इंटरनेट कनेक्शन भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में लाइव क्रिकेट मैच, न्यूज और दूसरे कार्यक्रम देखने में परेशानी होती है।

Image

टीवी के साथ सेट-टॉप बॉक्स और वाई-फाई को भी पावर

कई बार क्रिकेट मैच या फेवरेट मूवी या सीरीज देखते समय बिजली कट जाने से पूरा मजा किरकिरा हो जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।अब बिजली कटने पर टीवी बंद होने की परेशानी दूर हो गई है। भारतीय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड NVY ने Power+ LED TV पेश किया है, जिसमें इनबिल्ट बैटरी दी गई है।

इसकी मदद से बिजली जाने के बाद भी टीवी देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि इसकी बैटरी सिर्फ टीवी ही नहीं, बल्कि कनेक्टेड सेट-टॉप बॉक्स और वाई-फाई मॉडेम को भी पावर दे सकती है। कंपनी के मुताबिक, यह सिस्टम तीन घंटे तक बिना रुकावट टीवी देखने की सुविधा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

बिजली जाने पर भी चलता रहेगा टीवी

NVY Power+ LED TV को भारतीय घरों में बिजली कटने की समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अक्सर बिजली जाने पर टीवी के साथ सेट-टॉप बॉक्स और इंटरनेट कनेक्शन भी बंद हो जाते हैं। ऐसे में लाइव क्रिकेट मैच, न्यूज और दूसरे कार्यक्रम देखने में परेशानी होती है। NVY का दावा है कि उसके नए टीवी में इनबिल्ट बैटरी होने से इस समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए अलग से बाहरी पावर बैकअप लगाने की जरूरत कम हो सकती है।

टीवी के साथ सेट-टॉप बॉक्स और वाई-फाई को भी पावर

इस टीवी की सबसे खास बात इसका बैटरी बैकअप सिस्टम है। कंपनी ने इसे इस तरह डिजाइन किया है कि बिजली सप्लाई बंद होने पर टीवी के साथ कनेक्टेड सेट-टॉप बॉक्स और वाई-फाई मॉडेम को भी पावर मिल सके। इससे यूजर को बिजली जाने के बाद भी टीवी देखने का अनुभव जारी रखने में मदद मिलेगी। हालांकि, वास्तविक बैकअप टीवी के इस्तेमाल, बैटरी की स्थिति और कनेक्टेड डिवाइस की बिजली खपत पर निर्भर कर सकता है।

भारत में ही तैयार की गई तकनीक

कंपनी के मुताबिक, NVY Power+ LED TV को उसके इन-हाउस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) लैब में विकसित किया गया है। NVY का कहना है कि उसने पावर बैकअप को अलग एक्सेसरी के तौर पर देने के बजाय टीवी के भीतर ही शामिल किया है। कंपनी के चेयरमैन और CEO रिकी गोसैन के अनुसार, इस प्रोडक्ट को तैयार करने का मकसद बिजली कटने के दौरान परिवार के मनोरंजन और जरूरी लाइव कंटेंट तक पहुंच को बाधित होने से बचाना है।

कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने दो मॉडल पेश किए हैं जिनमें एक 32 इंच (MRSF32SFR1) का और दूसरा 42 इंच (MRSF43R1) साइज का है। 32 इंच वाले टीवी में IPS पैनल है, साथ ही 3 घंटे का बैटरी बैकअप, 12V का पावर आउटपुट भी है जो कि सेटटॉप बॉक्स के लिए है। टीवी में एंड्रॉयड 11 मिलेगा।

कंपनी की साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक 32 इंच वाले टीवी की कीमत 24,900 रुपये और 43 इंच वाले की कीमत 39,900 रुपये है।को कंपनी ने भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

साथ ही 512एमबी रैम के साथ 4 जीबी स्टोरेज मिलेगी। 42 इंच वाले टीवी की बात करें तो इसमें फुल एचडी IPS पैनल है और 3 घंटे का बैकअप है। इस टीवी में भी वाई-फाई है। इसमें 1 जीबी रैम के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। दोनों टीवी में स्क्रीन मिररिंग है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article