Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए और लोगों के रोंगटे खड़े कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ मामले पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में तमिलनाडु के तूतुकुड़ी से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं। यह मामला 'हिट-एंड-रन' का है, जहां अनियंत्रित गति ने पल भर में तबाही मचा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, यह घटना रात के वक्त की है। सड़क किनारे कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे और एक शख्स बाइक के पास खड़ा था। तभी अचानक अंधेरे को चीरती हुई एक बेहद तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर वहां आ पहुंची। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते या संभल पाते, कार ने उनमें से एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद पीड़ित शख्स जोरदार झटके के साथ सड़क पर दूर जा गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। हालांकि, इस हादसे का सबसे हैरान करने वाला पहलू यह रहा कि ठीक उसके पास खड़ा दूसरा शख्स चमत्कारिक रूप से बाल-बाल बच गया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि अगर वह शख्स एक इंच भी आगे होता, तो शायद उसकी जान भी जा सकती थी। हादसे के तुरंत बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत घायल व्यक्ति की मदद के लिए दौड़े। देखें वीडियो...
कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा
वीडियो देखकर आपकी सांसें भी एक पल के लिए जरूर थम गई होगी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इतना ही नहीं वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार गाड़ियों को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस छिड़ गई है। लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि कैसे कुछ सेकेंड या इंच के अंतर ने एक की जान बचा ली, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस प्रशासन के लिए भी ऐसे हिट-एंड-रन के मामले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं, जो सड़क पर बेखौफ दौड़ रहे लापरवाह चालकों की पोल खोलते हैं।
