एजुकेशन

School Closed: दशहरा और दुर्गा पूजा पर स्कूल बंद रहने को लेकर बड़ा अपडेट, जानें किस राज्य में कितने दिन मिलेगी छुट्टी

School Closed: दुर्गा पूजा और दशहरा के अवसर पर दिल्ली, यूपी बिहार समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं। आइए आपको बताएं किन राज्यों में कितने दिन के लिए मिलेगा अवकाश।

Image

School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)

School Holiday 2026: अक्टूबर के साथ त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस पावन सीजन में छात्रों को कई त्योहारों की छुट्टियां मिलती है। इसमें से एक त्योहार दुर्गा पूजा का होता है। शरद नवरात्रि के समापन और विजयादशमी के इस पावन अवसर पर शिक्षण संस्थानों में कई दिनों का अवकाश घोषित किया गया है, जिससे छात्र अपने परिवार के साथ इस पर्व का भरपूर आनंद उठा सकें। प्रशासनिक कैलेंडर के अनुसार, इस बार अलग-अलग बोर्ड और जिलों के हिसाब से छुट्टियों के दिनों में थोड़ा अंतर हो सकता है। तो आइए जानें दिल्ली, यूपी समेत किन अन्य राज्यों में दुर्गा पूजा और दशहरा पर स्कूल बंद (School Closed) रहेंगे।

राज्यवार छुट्टियों का शेड्यूल

दशहरा और दुर्गा पूजा के इस विशेष अवसर पर दिल्ली, यूपी, समेत देश के कई राज्यों में अवकाश होता है। अंतर केवल इतना होता है कि कुछ राज्यों में केवल दशहरा की छुट्टी होती है, वहीं कुछ राज्यों में 3 से 4 दिन की छुट्टी दी जाती है। राज्यवार छुट्टियों की लिस्ट इस प्रकार है -

दिल्लीराजधानी में दशहरा (विजयदशमी) के उपलक्ष्य में 20 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में स्कूल 20 अक्टूबर को दशहरा (महा नवमी/विजयादशमी) के अवसर पर बंद रहेंगे।
बिहारबिहार में दुर्गा पूजा के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे।
पश्चिम बंगालपश्चिम बंगाल में महालया/देवी पक्ष के उपलक्ष्य में 10 अक्टूबर को स्कूल बंद थे और दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के उपलक्ष्य में 15 से 26 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। यहां स्कूल 27 अक्टूबर से खुलेंगे।
ओडिशा, असमदुर्गा पूजा के कारण ओडिशा और असम में 17 से 21 अक्टूबर तक स्कूल बंद रहेंगे। 22 तारिख से स्कूलों का पुनः संचालन शुरू होगा।
हरियाणाहरियाणा में दशहरा उत्सव यानी 20 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश रहेगा।
कर्नाटककर्नाटक के विद्यालय शिक्षा विभाग ने दशहरा के उपलक्ष्य में 3 अक्टूबर से 21 अक्टूबर, 2026 तक स्कूल बंद रहेंगे।
उत्तराखंड20 अक्टूबर को दशहरा के दिन स्कूल बंद रहेंगे। कई जिलों में जिला स्तर पर नवमी पूजन के लिए अवकाश की घोषणा की गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - बेसिक और स्टैंडर्ड मैथ्स में क्या अंतर है, 10वीं 12वीं के छात्र दूर करें कंफ्यूजन

त्योहारी सीजन में बच्चों के लिए विशेष निर्देश और प्लानिंग

त्योहारों की लंबी छुट्टियों के दौरान स्कूलों द्वारा छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क या होमवर्क दिए जाते हैं, जिन्हें बच्चे छुट्टियों के शुरुआती दिनों में ही पूरा कर सकते हैं ताकि अंतिम समय में पढ़ाई का दबाव न रहे। इसके साथ ही बता दें कि दशहरा के तुरंत बाद हाल्फ ईयरली परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाएगा। ऐसे में इन छुट्टियों का इस्तेमाल भरपूर मौज के साथ परीक्षा की तैयारी और रीवजन के लिए भी करें। ताकि परीक्षा करीब आने पर आपको तैयारी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

अभिभावकों को सलाह

छुट्टी को लेकर भ्रम की स्थिति होने पर अभिभावकों को सलाह है कि वह संबंधित स्कूल से संपर्क करें। या फिर राज्य द्वारा जारी हॉलीडे कैलेंडर चेक करें। दोनों ही तरह से उन्हें छुट्टी की सटीक जानकारी मिल सकती है। सोशल मीडिया की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article