वायरल न्यूज़

Viral Video: मैच देखने आए फैन ने बना दिया माहौल, चीयरलीडर्स संग डांस कर मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट फैन का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह फैन चीयरलीडर्स के साथ डांस कर रहा है और चीयरलीडर्स भी उसके डांस को एंजॉय कर रही हैं।

Image

चीयरलीडर्स के साथ डांस करता क्रिकेट फैन (Instagram/@mediaa.culture.in)

IPL अपने चरम पर पहुंच चुका है और बहुत जल्द ही यह टूर्नामेंट समाप्त भी हो जाएगा। इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर लोगों के घरों में टीवी तक में सिर्फ IPL ही छाया हुआ है। जहां मैच, स्कोर और रिकॉर्ड्स का जिक्र हर कोई कर रहा है। जिसमें लोग क्रिकेट मैच में पड़ने वाले चौके-छक्के और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन के बारे में बातें करते हैं। जो कुछ भी उन्हें क्रिकेट ग्राउंड पर देखने को मिलता है। वे उसी चीज का जिक्र भी करते हैं। मगर हाल में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें लोगों का ध्यान किसी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि एक फैन ने खींचा।

मैच देखने आए फैन ने बदल डाला माहौल

वायरल हो रहा यह वीडियो क्रिकेट स्टेडियम का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेडियम में मैच के दौरान चीयरलीडर्स अपने डांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। तभी अचानक एक फैन उठकर उनके साथ डांस करने लगता है और अपनी कमर हिलाहिला कर मटकना शुरू कर देता है। फैन का यह जबरदस्त डांस देख लोग पहले थोड़ा चौंक जाते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद स्टेडियम का पूरा माहौल बदल जाता है।

चीयरलीडर्स के साथ डांस करते नजर आया फैन

वायरल वीडियो (Viral Video) में आगे देखा गया कि वह फैन बिना किसी झिझक के चीयरलीडर्स के साथ उनके स्टेप्स को कॉपी करते हुए नाच रहा है। फैन को इस तरह से डांस करते देख वहां मौजूद लोग जोर-जोर से चियर करने लगते हैं और स्टेडियम तालियों और हंसी के ठहाके से गूंज उठता है। वीडियो में सबसे मजेदार बात तो यह रही कि फैन के इस डांस को देख चीयरलीडर्स भी उनका साथ देने लगीं औक उसके साथ डांस करने लगीं।

वीडियो देख लोगों ने खूब लगाए ठहाके

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @mediaa.culture.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब हंस रहे हैं और वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, “मैच देखने गया था, लेकिन खुद ही शो बन गया।” वहीं दूसरे ने लिखा कि, “क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज है।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादव author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article